Loading...

मनोहरथाना स्थानीय प्रशासन की लापरवाही एवं निष्क्रियता के चलते पुलिया हुई क्षतिग्रस्त

झालावाड़

Follow us

Share

आमजन एवं स्कूली बच्चे परेशान- रणजीत भील

फिरोज खान वारसी

झालावाड़ (रॉयल पत्रिका)। जिले कि मनोहरथाना पंचायत समिति की ग्राम चांदपुरा भिलान में ग्राम पहली का पूरा में स्कूल जाने वाले बच्चो को स्कूल आने जाने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है कई बार स्कूल जाने का रास्ता ही बंद होता है जिस से बच्चो कि पढ़ाई अवरुद्ध हो रही है। ग्राम के विद्यालय में जाने के रास्ते कि पुलिया बहुत अधिक जर्जर हो चुकी है एवं बारिश का पानी आने से पुलिया का रास्ता पूर्ण रूप से बंद हो जाता है। रणजीत भील ने 1 सितंबर 2025 को बताया की विद्यालय में ना सिर्फ बच्चो का जाना अवरुद्ध है बल्कि यहां पर शिक्षक भी नहीं आ जा पाते है और बच्चो कि पढ़ाई बिगड रही है। इस मामले में प्रशासन को भी कई बार अवगत करवाया गया है परन्तु अधिकारी उदासीन रवैया रखे हुए है। ग्रामीणों ने अधिकारियो को कई बार लिखित शिकायत देकर पुलिया निर्माण कि मांग कि परन्तु किसी का ध्यान इस समस्या कि और नहीं जा रहा है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।