Loading...

राजस्थान

jaipur

चीन ने नौसेना के युद्धपोतों की सुरक्षा के लिए डिजिटल 'ग्रेट वॉल' का ऐलान किया है। यह उच्च-तकनीक वाला लेजर हथियार, एआई-संचालित सेंसर और उपग्रहों के प्लेटफॉर्म से जुड़ा हुआ है। इसका उद्देश्य हजारों कम लागत वाले स्वार्म ड्रोन को लक्ष्य तक पहुँचने से पहले नष्ट करना है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि स्वार्म ड्रोन पारंपरिक युद्धपोतों की सुरक्षा को चुनौती दे सकते हैं। Read More

अमेरिका के लिए अफगानिस्तान के बगराम हवाई अड्डे को जबरन कब्जा कर पाना असंभव

जयपुर

बगराम एयरबेस, जो अफगानिस्तान में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा था, अब तालिबान के नियंत्रण में है। ट्रंप ने इसे वापस लेने की धमकी दी, लेकिन तालिबान ने साफ़ कहा है कि वे किसी भी विदेशी सैन्य उपस्थिति को स्वीकार नहीं करेंगे। अंतरराष्ट्रीय कानून, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया, रसद और सामरिक चुनौतियों के कारण अमेरिका के लिए जबरन कब्जा असंभव है। यह ट्रंप की आक्रामक बयानबाजी और कूटनीतिक दबाव बनाने की…

21 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है

जयपुर

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र की पहल पर दुनिया में शांति, अहिंसा और आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। शांति का अर्थ केवल हिंसा का न होना नहीं बल्कि एक ऐसा समाज बनाना है, जहां सभी लोग सुरक्षित महसूस करें और फल-फूल सकें। इस अवसर पर हमें सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक भेदभाव भुलाकर प्रेम, सहयोग और बंधुता…

default-image

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट

जयपुर

डॉ. मोहम्मद शोएब ने स्पष्ट किया कि भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच तभी संभव हैं जब पाकिस्तान आतंकवाद को रोकने और भारत के खिलाफ अपनी नीतियाँ बदलने पर सहमति जताए। उनका मानना है कि शहीद जवानों और देशवासियों की भावनाओं के सम्मान में, फिलहाल किसी भी तरह का क्रिकेट खेलना उचित नहीं है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 24वां पार्टी राज्य सम्मेलन आयोजित

उदयपुर

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 24वां राज्य सम्मेलन उदयपुर में 15-16 सितंबर, 2025 को संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और एक भव्य रैली निकाली गई। नव निर्वाचित राज्य परिषद ने कामरेड नरेन्द्र आचार्य को राज्य सचिव और सूरजभान सिंह को कोषाध्यक्ष चुना। जयपुर से एडवोकेट नईमुद्दीन अकील और पूनम सिंह को भी राज्य परिषद में शामिल किया गया।

सांचौर के नेहड़ क्षेत्र में दलदल में फंस रहे हैं मवेशी, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

सांचौर

सांचौर के नेहड़ क्षेत्र में अतिवृष्टि और लूनी नदी के तेज प्रवाह के कारण जमीन दलदली हो गई है। कई मवेशी दलदल में फंसने की घटनाएं सामने आई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर मवेशियों की सुरक्षा की मांग की है।

default-image

गीतांजली हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने साड़ी के माध्यम से दिया वेलनेस का सन्देश

उदयपुर

उदयपुर में हुए साड़ी फेस्टिवल में गीतांजली हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने स्वास्थ्य और वेलनेस का संदेश फैलाया। वरिष्ठ डॉक्टरों ने “वेलनेस वाली साड़ी सेशन” में भाग लिया और महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल “स्वस्थ नारी, शक्ति परिवार” के बारे में जानकारी दी। चिकित्सकों के समूह को “बेस्ट साड़ी ग्रुप” का सम्मान भी मिला।

वेदांता हिन्दुस्तान जिंक सिटी हाफ मैराथन, देश के 27 राज्यों एवं विदेश से 7 हजार से अधिक प्रतिभागी दौडेगें

उदयपुर

वेदांता हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित दूसरा वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन रविवार को उदयपुर फील्ड क्लब से शुरू होगा। देश के 27 राज्यों और विदेश से 7000+ धावक इसमें भाग लेंगे। मैराथन में 5, 10 और 21 किमी रेस शामिल हैं। यह कार्यक्रम नंद घर के रन फॉर जीरो हंगर अभियान का समर्थन करता है। प्रतिभागियों को जिंक आधारित मेडल और लाखों रुपये का पुरस्कार मिलेगा। कार्यक्रम में प्रोफेशनल एथलीट,…

दावते इस्लामी वेलफेयर द्वारा ब्लड डोनेट कैंप लगाया गया

पाली

पाली में दावते इस्लामी वेलफेयर और गरीब नवाज रिलिफ फाउंडेशन ने 21 सितम्बर को ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया। 1500वें पैगंबर साहब के जन्मदिन पर यह कैंप 170 यूनिट रक्तदान के साथ सफल रहा। पाली विधायक भीमराज भाटी ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।

default-image

ढाढर में चिकित्सा शिविर आयोजित

चूरू

ढाढर पीएचसी में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश एवं अन्य अधिकारीयों ने किया। 160 रोगियों को दंत, नेत्र और ईएनटी विशेषज्ञों ने परामर्श और दवा दी। पोषण किट वितरण भी किया गया।

1 61 62 63 64 65 308