Loading...

राजस्थान

चूरू

चूरू जिले के लालासर गांव में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह के पौत्र व शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादवेन्द्र सिंह संधू, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, डीडीपीआर कुमार अजय, गायक रोनी रमन सहित कई अतिथि मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के… Read More

दूल्हा दुल्हन से मात्र एक रुपए लेकर कराया जाएगा निकाह 

पाली

पाली में मुस्लिम युवा फाउंडेशन समिति तीसरी बार सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कर रही है, जिसमें 25 जोड़ो का निकाह मात्र एक रुपए में कराया जाएगा। दुल्हन को कुरान शरीफ, जा-नमाज, अलमारी, बर्तन सेट, कपड़े और इस्लामिक किताबों सहित 21 गिफ्ट आइटम दिए जाएंगे। इस आयोजन में मौलाना सय्यद मुहम्मद कादरी साहब मुख्य अतिथि रहेंगे। समिति के कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हैं।

हज़रत दीवाना शाह की दरगाह में चांद रात पर उमड़े जायरीन

कपासन

कपासन में स्थित प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर रबिउलआखिर की चांद रात को भारी संख्या में जायरीन पहुंचे। आस्ताना ए आलिया में दर्शन हेतु लंबी कतारें लगीं, मेला ग्राउंड में सैकड़ों दुकानें सजीं और अहाता ए नूर में दिनभर महफिल-ए-मिलाद और कव्वाली का आयोजन हुआ। जायरीनों ने मिन्नत के धागे बांधे और फातिहा पढ़कर मुल्क में अमन-चैन व शिफा की दुआ की। पूरा…

default-image

प्रतापपुरा बालिका उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूल की बेटियां अब बालवाहिनी से पहुंचेगी विद्यालय

सांचौर

जालौर जिले के सांचौर के प्रतापपुरा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को अब सुरक्षित व नि:शुल्क परिवहन सुविधा मिलेगी। भामाशाह जितेंद्र कुमार चौधरी व तुलसाराम चौधरी ने विद्यालय के लिए स्कूल बस भेंट की है जिसका खर्च भी वे स्वयं उठाएंगे। विधायक जीवाराम चौधरी ने नए कक्षाओं का शिलान्यास किया और विद्यालय में टीवी, कंप्यूटर व कुलर उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रशासन और समाज…

पाली में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

पाली

पाली में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) की जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें सलमान मोयल को जिला अध्यक्ष चुना गया। जाकिर हुसैन गौरी उपाध्यक्ष, शाहरुख अली महासचिव, निजाम खान सिंधी सचिव और युसूफ तिलजी वाला कोषाध्यक्ष बने। कार्यकारिणी में कई नए सदस्य शामिल किए गए। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सलमान मोयल ने समाज को साथ लेकर जनहित में काम करने का संकल्प लिया।

रकमा की बैठक आयोजित

जयपुर

जयपुर में आयोजित राज कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन (रकमा) की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष अतीक अहमद, पूर्व आईएएस उमरदीन खान और अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में रकमा के विस्तार, हॉस्टल और लाइब्रेरी स्थापना, और युवा शिक्षा व कैरियर के लिए बेहतर वातावरण बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही अल्पसंख्यक प्रिंसिपलों के शिक्षा विभाग में हुए तबादलों और समाज में सियासी जागरूकता पर भी चर्चा हुई।

default-image

सात शिक्षक बर्खास्त,15 वर्षों से गायब थे

जयपुर

जयपुर: शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को 15 वर्षों से गैर हाजिर 7 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया। इनमें 6 शिक्षिकाएं शामिल हैं। हर साल नोटिस भेजे गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सूची मिलने के बाद विभाग ने बर्खास्तगी का आदेश जारी किया।

सात सौ किलोमीटर दूर गए प्रिंसिपल: अलवर से बाड़मेर तक भेजा

बीकानेर

राजस्थान शिक्षा विभाग ने एक ही आदेश में 4300 से अधिक प्रिंसिपल का तबादला किया। कई प्रिंसिपल को उनके गृह जिलों या अन्य सुविधाजनक जिलों में भेजा गया। विशेष रूप से अलवर से बाड़मेर तक 700 किलोमीटर दूर प्रिंसिपल ट्रांसफर किए गए। जैसलमेर, बांसवाड़ा, बीकानेर जैसे जिलों में पद रिक्त हुए। बिना आवेदन ट्रांसफर पर सरकार को प्रति प्रिंसिपल लगभग 1 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

राजस्थान वक़्फ़ ट्रिब्यूनल में पीठासीन अधिकारी मेडिकल अवकाश पर

जयपुर

राजस्थान वक़्फ़ बोर्ड ट्रिब्यूनल में पीठासीन अधिकारी के मेडिकल अवकाश और सम्पदा अधिकारी की नियुक्ति न होने के कारण हजारों वक़्फ़ मामलों की सुनवाई ‘तारीख पे तारीख’ हो रही है। इससे राजस्थान भर के वादी और प्रतिवादी प्रभावित हैं। वक़्फ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल वहीद नक़वी ने राज्य सरकार और राजस्थान हाईकोर्ट को समस्या से अवगत कराते हुए समाधान के लिए कदम उठाए हैं।

default-image

यूनानी चिकित्सा मे मिज़ाज़ और इसका महत्व

Jaipur

यूनानी चिकित्सा लगभग 2500 साल पुरानी पद्धति है, जो इंसान के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मिज़ाज़ (Temperament) के संतुलन से जोड़ती है। इसमें चार प्रकार के मिज़ाज़ माने गए हैं – दमवी (गर्म व तर), बलगमी (सर्द व तर), सफरावी (गर्म व खुश्क) और सौदावी (सर्द व खुश्क)। हर मिज़ाज़ का इंसान की प्रकृति, चेहरे व अंगों का रंग, नींद, भूख, प्यास, पेशाब, नब्ज़ और रोगों पर प्रभाव होता…

1 59 60 61 62 63 308