इजरायल की राह पर चीन, बना रहा डिजिटल ‘ग्रेट वॉल’
बीजिंग (एजेंसी)। चीन ने इजरायल की तर्ज पर एक शक्तिशाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक लेजर हथियार बनाने का ऐलान किया है। यह लेजर हथियार नौसेना के युद्धपोतों को दुश्मन के हजारों कम लागत के ड्रोन हमलों से बचाएगा। चीन के इस ऐलान से हिंद महासागर में भारत की टेंशन बढ़ने का अंदेशा है। चीन ने इसे डिजिटल युग का ‘ग्रेट वॉल’ बताया है। यह चीनी नौसैनिक पोतों के लिए काउंटर-स्वार्म सिस्टम के रूप में काम करेगा। यह डिजिटल ग्रेट वॉल उपग्रहों, एआई-संचालित सेंसरों और नए हथियारों को एक प्लेटफॉर्म से जोड़ेगा, जिसमें बीजिंग की हालिया सैन्य परेड में प्रदर्शित हाइपरसोनिक मिसाइलें, लेज़र और माइक्रोवेव बीम शामिल हैं। इसका लक्ष्य दुश्मन के ड्रोन बेड़े का पता लगाना और उसे लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही नष्ट करना होगा।
चीन ने बताया क्यों जरूरी है डिजिटल ‘ग्रेट वॉल’-
साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पीएलए नौसेना की डालियान नौसेना अकादमी के प्रोफेसर गुओ चुआनफू और उनकी टीम ने बताया है कि कैसे विरोधी विशाल, आर्टिफिशियल इटेलिजेंस से लैस ड्रोन के झुंड तैनात कर सकते हैं, जिनकी लागत प्रति यूनिट कुछ हजार डॉलर से भी कम होगी। उनका यह अध्ययन पीर-रिव्यूड जर्नल कमांड कंट्रोल एंड सिमुलेशन में प्रकाशित हुआ था। जिसका शीर्षक “नेवल काउंटर स्वार्म सिस्टम का निर्माण: भविष्य के युद्ध के लिए एक रूपरेखा” है। इसमें चेतावनी दी गई है कि कैसे स्वार्म ड्रोन, एक साथ मिलकर अपनी संख्या के आधार पर पारंपरिक युद्धपोत की सुरक्षा को ध्वस्त कर सकते हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
