प्रतापपुरा बालिका उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूल की बेटियां अब बालवाहिनी से पहुंचेगी विद्यालय
भामाशाह ने भेंट की बस
सांचौर (रॉयल पत्रिका)। निजी विद्यालय में बच्चों को स्कूल लाने व घर तक पहुंचाने के लिए बाल वाहिनियों की व्यवस्था के बारे में तो सभी अवगत हैं,लेकिन जालौर जिले के सांचौर के प्रतापपुर गांव के अब सरकारी विद्यालय की बेटियों के लिए भामाशाह ने स्कूल बस भेंट की है इस बस पर होने वाला समस्त वह भी भामाशाह ही उठाएंगे। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर प्रथम में एक ऐसा कार्य हुआ जिसने यह साबित कर दिया कि जब समाज प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर शिक्षा के लिए आगे आते हैं तब बदलाव की बाजार नजर आती हैं भामाशाह जितेंद्र कुमार चौधरी व तुलसाराम चौधरी ने विद्यालय की बेटियों को सुरक्षा स्कूल तक पहुंचाने के लिए नि:शुल्क बाल वाहिनी बस भेंट की है यह राजस्थान का ऐसा सरकारी विद्यालय बन गया जहां बालिकाओं को सुरक्षित और नि:शुल्क परिवहन सुविधा मिलेगी। इससे वह दूर दराज के गांव से भी बेटियां आसानी से पढ़ाई के लिए विद्यालय आ सकेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जीवाराम चौधरी के आतिथ्य में बस विद्यालय को भेंट की गई। उन्होंने विधायक मद से दो नए कक्षा का शिलासन भी किया,उन्होंने घोषणा की विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में कुलर, टीवी,कंप्यूटर उपलब्ध करवाए जाएंगे। और प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को 11,111 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर दौलत राम चौधरी ने कहा कि बेटियां दो घरों का नाम रोशन करती है आज के वैज्ञानिक युग के स्मार्ट शिक्षा मंदिर ही भविष्य गढ़ सकते हैं। भामाशाह मोतीराम चौधरी ने विद्यालय की बस का पूरा खर्च स्वयं वहन करने और भविष्य में छात्राओं की संख्या बढ़ने पर एक और नई बस उपलब्ध करवाने की घोषणा की हरचंद पुरोहित ने चार दीवारी निर्माण का वादा किया तो सरपंच प्रतिनिधि ने फर्नीचर देने की घोषणा कर सहयोग की नई मिसाल पेश की विद्यालय के प्रधानाचार्य नारायण लाल बिश्नोई ने बताया कि वर्ष 2024-25 में विद्यालय ने 51% नव प्रवेश नामांकन कर सांचौर तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया है यह उपलब्धि विद्यालय के मेहनती स्टाफ और समाज के सहयोग का नतीजा है कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक हरिराम चौधरी ने किया और अंत में सभी ने मिलकर संकल्प लिया प्रतापपुर की बेटियां अब शिक्षा संस्कार और तकनीकी ज्ञान में सबसे आगे रहेगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
