Loading...

राजस्थान

जयपुर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीग जिले के गुहाना में आयोजित श्रीकृष्ण बलराम गौ-आराधन महोत्सव में घोषणा की कि पंजीकृत गौशालाओं के लिए अनुदान राशि बढ़ाकर 50 रुपये प्रति गाय प्रतिदिन और 25 रुपये प्रति बछड़ा प्रतिदिन कर दी गई है। साथ ही लघु व सीमांत किसानों को बैलों से खेती करने पर 30,000 रुपये वार्षिक प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति का उत्थान हो… Read More

आई लव मोहम्मद (स. अ.) नारे पर आपत्ति क्यों

जयपुर

उत्तर प्रदेश में “आई लव मोहम्मद (स. अ.)” नारे को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कानपुर, बरेली और मुरादाबाद में इस नारे वाले बैनर और जुलूस पर एफआईआर, गिरफ्तारियां और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएं सामने आई हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इसे कानून-व्यवस्था का मुद्दा बताया है, जबकि मुस्लिम नेताओं और विपक्षी दलों का कहना है कि मोहम्मद (स. अ.) से मोहब्बत इमान का हिस्सा है, इसे राजनीति…

योगी के भाषण काफी चर्चित हो रहे हैं !

जयपुर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया भाषण राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। मुस्लिम समुदाय, मौलानाओं और जुलूसों पर उनके सख्त रुख ने उन्हें हार्डकोर हिंदू नेता के रूप में पेश किया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि योगी अपने भाषणों और कठोर राजनीति के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच अपनी लोकप्रियता बढ़ाकर खुद को प्रधानमंत्री पद की दौड़ में मजबूत करना चाहते हैं।

default-image

सानिया खान का एमबीबीएस ‌के लिए पुणे महाराष्ट्र मेडिकल कॉलेज में चयन

चूरू

चूरू की साजिया खान ने NEET 2025 में सफलता प्राप्त कर पुणे, महाराष्ट्र के MCSC मेडिकल कॉलेज में MBBS में प्रवेश पाया। परिवार में खुशी का माहौल है।

सांचौर को जिला बनाने की मांग शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

सांचौर

शिवसेना (उद्धव) जालौर इकाई ने सांचौर को पुनः जिला बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा। जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने सांचौर, बागोड़ा, चितलवाना और रानीवाड़ा क्षेत्र से उपस्थित होकर मांग रखी। ज्ञापन में बताया गया कि जालौर मुख्यालय से सांचौर 150 किलोमीटर दूर है और लोगों को छोटी-छोटी सेवाओं के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ती है। इस संवेदनशील क्षेत्र में आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा,…

मुबारक खान राजड़ को सांचौर मुस्लिम समाज का अध्यक्ष चुना गया

सांचौर

सांचौर में आम मुस्लिम समाज की बैठक में मुबारक खान राजड़ को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में समाज की एकता, सामाजिक मुद्दों और शिक्षा के प्रसार पर चर्चा हुई। पूर्व प्रधान डॉक्टर शमशेर अली सैयद ने आपसी एकता और शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। नव निर्वाचित अध्यक्ष मुबारक खान राजड़ ने युवा पीढ़ी और बेहतरीन शिक्षा के लिए निरंतर काम करने का संकल्प लिया।

default-image

विद्यालय में 30 वाटर कैम्पर भेंट किए गए

चूरू

चूरू में इंसानियत एकता सेवा समिति ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय को 30 वाटर कैम्पर भेंट किए। समिति संस्थापक करामत खान ने बताया कि विद्यालय में कैम्पर की आवश्यकता थी जिसे समिति ने पूरा किया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य नियाज मोहम्मद ने समिति का आभार जताया।

69 वीं जिला स्तरीय बालिका तैराकी स्पर्धा में फलक, साराह, सुमेय्या ने जीता गोल्ड मेडल

चूरू

चूरू जिले में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में एजुकेशन एरा एकेडमी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। फलक अंसारी, साराह अंसारी और सुमय्या अंसारी ने तैराकी में गोल्ड मेडल जीते, जबकि सादिया अंसारी ने कराटे में पहला स्थान हासिल कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया।

गीतांजलि यूनिवर्सिटी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस का भव्य आयोजन

उदयपुर

उदयपुर की गीतांजलि यूनिवर्सिटी के फार्मेसी इंस्टीट्यूट में विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता रैली से हुई और छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दवाओं के सुरक्षित उपयोग का संदेश दिया। इस अवसर पर वाइस चांसलर डॉ. राकेश व्यास, MedNext Pharma के एम.डी. अनिल के. व्यास और प्राचार्य डॉ. एम.एस. राठौर उपस्थित रहे। डॉ. राठौर ने छात्रों को फार्माकोविजिलेंस और एडवर्स ड्रग रिएक्शन (ADR) के…

default-image

डॉ. अभिषेक कुमार ने एआईआईएमएस ऋषिकेश में प्रस्तुत किए राष्ट्रीय शोध निष्कर्ष

उदयपुर

उदयपुर के गीतांजली मेडिकल कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. अभिषेक कुमार ने एआईआईएमएस ऋषिकेश में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में अपने शोध निष्कर्ष प्रस्तुत किए। उनका शोध “भारत में बच्चों में ठिगनेपन (Stunting) की कमी के कारण” पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम में उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय विशेषज्ञ मौजूद थे। यह रिपोर्ट भारत सरकार की BIRAC संस्था द्वारा प्रकाशित की गई है, जिसमें डॉ. कुमार सह-अन्वेषक के रूप में शामिल…

1 58 59 60 61 62 308