सांचौर में यूथ कांग्रेस व आमजन का अनिश्चितकालीन धरना, एसडीएम की वार्ता के बाद धरना समाप्त
एलिवेटेड ब्रिज और सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताओं को लेकर धरना प्रदर्शन
मोहम्मद अब्बास
सांचौर (रॉयल पत्रिका)। नेशनल हाईवे 68 पर निर्माणधीन एलिवेटेड ब्रिज और सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताओं को लेकर यूथ कांग्रेस व आमजन ने विरोध जताते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया धरने में एजेंसी पर लाइट लाइन शिफ्टिंग में मनमानी का आरोप लगाया गया धरने पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर पुराने मेटेरियल का उपयोग कर अवैध रूप से कार्य करवाया गया है। नया सामान नही तो खरीदा गया और नहीं किसी तरह की सीटीएल जांच करवाई गई। वक्ताओं ने बताया कि एलिवेटेड ब्रिज निर्माण शुरू करने से पहले दोनों और सड़क निर्माण होना चाहिए था लेकिन कंपनी अपनी मनमानी की वजह से नहीं कर रही है परिणाम स्वरुप जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं आए दिन दुपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं धूल के गुब्बारे की वजह से सामने कुछ दिखाई नहीं देता जिसके कारण परेशानियों का भंडार लगा पड़ा है आए दिन दुर्घटनाओं में लोग घायल हो रहे हैं हाल ही में सड़क पर गड्ढों के कारण पुलिस कांस्टेबल महिला सिपाही की मौत हो गई थी। सांचौर के विभिन्न संगठनों ने भी धरने का समर्थन किया। उपखंड अधिकारी प्रमोद कुमार एवं कंपनी के ठेकेदार पहुंचे वार्ता के लिए जिन्होंने यूथ कां ग्रेस युवा नेता गौरव सारण सहित वहा मौजूद लोगों के सामने कहा कि कल से दोनों साइड सर्विस रोड का कार्य शुरू हो जाएगा एवं अंडरग्राउंड बिजली की लाइनों को नियम अनुसार शिफ्ट किया जाएगा। इस प्रकार की जो प्रमुख मांगे थी वह कंपनी के ठेकेदार ने मानी और उसके आधार पर धरना स्थगित किया गया। अगर कंपनी के ठेकेदार काम शुरू नहीं करते हैं तो फिर से धरना शुरू किया जाएगा। युवा नेता गौरव सारण ने कंपनी के ठेकेदार पर सही कार्य नहीं करने का आरोप लगाया और दोनों और सर्विस सड़क का कार्य जल्दी शुरू कर दिया जाएगा ठेकेदार ने कहा है कि जितना जल्दी हो सके उतना में सर्विस लाइन क्लियर कर दूंगा। एसडीएम साहब के रूबरू वार्ता कर अनिश्चितकालीन धरने को समाप्त किया गया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
