Loading...

राजस्थान

बारां

बारां में मौलाना आजाद मानव सेवा संस्थान परिवार ने डॉ. मजीद मलिक को राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान का प्रदेश प्रवक्ता बनने पर फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अरमान मलिक भी उपस्थित रहे। Read More

अंता विधानसभा उपचुनाव 2025

बारां

आगामी अंता विधानसभा उपचुनाव-2025 के लिए 11 नवम्बर को मतदान होने वाला है। जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मांगरोल क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, रैम्प, प्रकाश और साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों की लोकेशन, सुरक्षा घेरा और पहुंच मार्ग का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से अधिक मतदान करने की अपील की और…

अंजुमन सदर के जन्मदिन पर एडवोकेट फिरोज खान ने किया इस्तकबाल

बारां

बारां में मदरसा अंजुमन इस्लामियां के सदर माजिद सलीम का जन्मदिन एडवोकेट फिरोज खान ने अपने आवास पर केक काटकर, माला पहनाकर और बुके देकर मनाया। इस अवसर पर कई समाजसेवी, राजनीतिक और व्यवसायिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। माजिद सलीम ने इस प्यार और सम्मान के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

default-image

सड़क किनारे मरे जानवर डाले और पत्थर डालकर अतिक्रमण किया

जयपुर

जयपुर के जमवारामगढ़ रोड पर सायपुरा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे बड़े पैमाने पर अतिक्रमण और मृत जानवर फेंकने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे दुर्गंध और यातायात बाधित हो रहा है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

10 करोड़ के फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, 9 साजिशकर्ता गिरफ्तार

जयपुर

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और बड़े पैमाने की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। डीसीपी राजर्षि राज वर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 9 आरोपी गिरफ्तार हुए। गिरोह किराये के बैंक खातों का इस्तेमाल करके देशभर में ठगी करता था। 170 जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने 56 एटीएम कार्ड, 32 मोबाइल, 8 चेकबुक और फर्जी दस्तावेज जब्त किए। आरोपियों से अब उनके…

एच एस मनोज स्वामी को संजय सर्किल थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

जयपुर

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। संजय सर्किल थाना पुलिस ने 25 वर्षीय मनोज स्वामी उर्फ मन्नु को महिला से पर्स छिनने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी ने 17 सितंबर 2025 को देवली टोंक से जयपुर आई महिला का पर्स छिनकर भागा था। पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी और घटना में प्रयुक्त स्कूटी RJ 60 SS 5207 बरामद की। आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज…

default-image

जयपुर पुलिस मुख्यालय में प्रदर्शनी में दिखी न्याय प्रणाली की नई सोच

जयपुर

जयपुर पुलिस मुख्यालय में नई न्याय प्रणाली और 'दंड से न्याय' की दिशा में कदमों को दर्शाने के लिए विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में तकनीक, समयबद्ध जांच और पीड़ित-केंद्रित दृष्टिकोण जैसी नई सोच को प्रमुखता दी गई।

घाटगेट में फिर गूंजा एक ही नाम-  जनता ने दोहराया भरोसा, अलीमुद्दीन फिर से अध्यक्ष

जयपुर

जयपुर के घाटगेट बाजार में रविवार को व्यापार मंडल का चुनाव सम्पन्न हुआ। इस बार 6 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला देखने को मिला। अलीमुद्दीन उर्फ़ कल्लू ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की, फैजान खान महामंत्री और सलिल खंडेलवाल कोषाध्यक्ष बने। चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। व्यापारियों ने नए मंडल से नई उम्मीदें जुड़ी हैं और अलीमुद्दीन की टीम पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महर्षि वाल्मिकी जयंती पर जयपुर में निकली भव्य शोभायात्रा

जयपुर

जयपुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भव्य शोभायात्रा और वाहन रैली निकाली गई। यात्रा में रामायण के प्रसंगों और वाल्मीकि जी के जीवन की झांकियां प्रदर्शित की गईं। हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ इसका स्वागत किया। शोभायात्रा का समापन वाल्मीकि भवन में महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

default-image

लपकों के खिलाफ कार्यवाही, एक गिरफ्तार

जयपुर

जयपुर में आगामी त्यौहारों को देखते हुए पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई गई। हरिओम सिंह के नेतृत्व में टीम ने डिकॉय ऑपरेशन कर अवैध गाइड (लपक) के खिलाफ कार्रवाई की। अब तक 13 गिरफ्तार हो चुके हैं और अभियान लगातार जारी रहेगा।

1 43 44 45 46 47 308