Loading...

अंजुमन सदर के जन्मदिन पर एडवोकेट फिरोज खान ने किया इस्तकबाल

बारां

Follow us

Share

बारां (रॉयल पत्रिका)। मदरसा अंजुमन इस्लामियां बारां के सदर माजिद सलीम का जन्मदिन एडवोकेट फिरोज खान द्वारा अपने निजी आवास पर शनिवार 11 अक्टूबर को केक काटकर, माला पहनाकर, बुके देकर व मुंह मीठा करवाकर मनाया गया। इस अवसर पर अंजुमन सदर माजिद सलीम ने कहा कि ये उम्र जन्मदिन मनाने की नहीं है फिर भी आप जैसे भाइयों के प्यार व अपनेपन की वजह से आज ये दिन यादगार हो गया। एडवोकेट फिरोज खान ने कहा कि मेल-मिलाप से दूरियां घटती हैं और आपसी मोहब्बत बढ़ती है, इसी लिए सदर साहब सहित सभी करीबियों को इस खुशी के मौके पर याद किया गया। इस अवसर पर अंजुमन के नायब सदर जाकिर मंसूरी, वक्फ बोर्ड कमेटी बारां के चेयरमैन इरफान अंसारी, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाहिद कुंडी, एडवोकेट जलीलुर्रहमान, एडवोकेट रईस हाशमी, समाजसेवी शेख बहादुर, मोहम्मद जफर, डॉ. वसीम अहमद शाह, मास्टर शाहिद हुसैन, इकबाल नेता, मोहम्मद शरीफ (मुन्ना टेलर), माशूक अली चिश्ती, उमर फारूक, पार्षद परवेज खान, रशीद लोढ़ी, इरफान खान अशरफी, युवा व्यवसाई वाजिद सलीम, इशरत खान, लकी अली मस्तान सहित कई लोग मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।