Loading...

घाटगेट में फिर गूंजा एक ही नाम-  जनता ने दोहराया भरोसा, अलीमुद्दीन फिर से अध्यक्ष

जयपुर

Follow us

Share

जनादेश ने बोल दिया फैसला- घाटगेट में फिर वही कप्तान बना-घाटगेट की गलियों में जश्न का माहौल- समर्थकों में  जीत का उत्साह

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजधानी जयपुर के ऐतिहासिक चारदीवारी इलाके के प्रमुख बाज़ारों में से एक घाटगेट बाजार में रविवार को हुआ लोकतंत्र का उत्सव! व्यापारियों ने अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए भारी उत्साह के साथ मतदान किया। घाटगेट बाजार व्यापार मंडल के चुनाव में इस बार 6 प्रत्याशियों ने मैदान में उतरकर अपनी किस्मत आजमाई। इस मुकाबले के बीच अलीमुद्दीन उर्फ कल्लू ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की, वहीं उनके पैनल के साथी — फैजान खान बने महामंत्री और सलिल खंडेलवाल बने कोषाध्यक्ष। हर 3 वर्ष में होने वाला यह चुनाव इस बार भी पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। व्यापारियों में पूरे दिन गहमागहमी और जोश देखने को मिला। अध्यक्ष पद प्रत्याशी जाकिर हुसैन कहा “मैं हार के बाद भी व्यापारियों का सेवक बनकर रहूंगा। यह मेरे जीवन का पहला अनुभव था। शायद मैं 33 व्यापारियों का दिल नहीं जीत पाया, लेकिन मुझे विश्वास है — कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। मैं नव नियुक्त अध्यक्ष अलीमुद्दीन को दिल से बधाई देता हूँ।”

घाटगेट बाजार में नए व्यापार मंडल के गठन के साथ एक नई शुरुआत हो गयी है। अब देखना होगा कि अलीमुद्दीन उर्फ कल्लू की टीम व्यापारियों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है। उनके कंधों पर व्यापारियों ने फिर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।