Loading...

एच एस मनोज स्वामी को संजय सर्किल थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) करण शर्मा IPS ने बताया कि एक महिला परिवादिया दिनांक 17 सितम्बर 2025 को देवली टोंक से जयपुर आई थी जो सिंधी कैम्प बस स्टेण्ड से उतरकर समय लगभग 10.45 AM पर सिंधी कैम्प के बाहर आ कर बेट्री रिक्शे में बैठकर चॉदपोल के लिए जा रही थी, तो पीछे से एक ओरेन्ज कलर की स्कुटी पर सवार एक शख्स परिवादिया के हाथ से पर्स छिनकर भाग गया था। जिस संबंध में पुलिस थाना संजय सर्किल पर एफआईआर नम्बर 158/25 धारा 304 (2) BNS में दर्ज कर माल मुलजिमान की पतारसी हेतु सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त कोतवाली जयपुर उत्तर अनुप सिंह RPS के निर्देशन में उमेश बेनीवाल पु०नि० थानाधिकारी संजय सर्किल के नेतृत्व में टीमें गठित की गई। गठित टीमों द्वारा परिवादिया द्वारा मुलजिम व दुपहिया वाहन के बताये हुलिये के आधार पर घटनास्थल व आसपास के दर्जनों सीसीटीवी विश्लेषण व तकनीकी आधार पर स्नैचिंग करने वाले मुलजिम व वाहन को चिन्हित कर मुलजिम मनोज स्वामी उर्फ मन्नु पुत्र स्व. महेश कुमार उम्र 25 साल निवासी म.न. 177, स्वामी बस्ती, पारीक कोलेज के पास, कान्तिचन्द्र रोड जयपुर को थाना संजय सर्किल के उपरोक्त प्रकरण में स्नैचिंग किये पर्स मोबाइल सहित दिनांक 09.10.2025 को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। साथ ही मुलजिम द्वारा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी रजि० न० RJ 60 SS 5207 भी गिरफतारशुदा मुलजिम के कब्जे से बरामद की गई है। गिरफतारशुदा मुलजिम शातिर किस्म का स्नैचर है जिसके खिलाफ पूर्व से एक दर्ज से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज है एवं उक्त मुलजिम पुलिस थाना सिंधी कैम्प का सक्रिय एचएस अपराधी है। जो अन्य जगहों से जयपुर सिंधी कैंप बस स्टेंड पर आने वालें यात्रियों को निशाना बनाता है, जिससे स्नैचिंग की अन्य वारदातों के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।