पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया का झालावाड़ दौरा, देह संस्कार मैं शामिल हुए घटना स्थल विद्यालय का निरीक्षण किया
मृतक बच्चों के परिजनों के घर जाकर संवेदना प्रकट की
शब्बीर हुसैन
बारां, (रॉयल पत्रिका)। झालावाड़ जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के ग्राम पिपलोदी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में दर्दनाक दुर्घटना में दिवंगत हुए बच्चों के परिजनों तथा दुर्घटना में घायल बच्चों तथा उनके परिजनों से पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया झालावाड़ जिले के कांग्रेसजनो के साथ जाकर मिले। पूर्व मंत्री के आरोप एवं इस घटना के विरोध मैं कुछ मांगे रखी जिनमें दाह संस्कार जल्दबाजी में करवाया, परिवारजनों का भी इंतजार नही किया, लकड़ी के अभाव मैं टायर डीजल का इस्तेमाल कर आनन-फानन मैं हिंदू रीति रिवाज के खिलाफ अंतिम संस्कार किया जाना प्रशासन का घोर अमानवीय कृत्य है। दूसरी स्कूल की बिल्डिंग को तोड़कर जमींदोश किया जाना सबूत मिटाने का प्रयास प्रशासन द्वारा किया गया। तीसरा अहमदाबाद प्लेनहादसे मैं 1 करोड़ का मुआवजा और सरकार की लापरवाही मृत एससी एसटी ओबीसी के गरीब आदिवासी बच्चों को केवल 10 लाख के मुआवजे की घोषणा सरकार का दोहरा चरित्र दिखाती है। चौथी मुख्यमंत्री से आह्वाहन करता हु की इस घटना के मृत पीड़ितों को मुआवजा स्वरूप 1 करोड़ रुपए, गंभीर घायलों को 10 लाख रुपए और परिजनों को नोकरी का निर्णय लेना चाहिए। और पांचवीं पूरे राजस्थान मैं अभियान से सर्वे कर जर्जर सरकारी स्कूल को चिन्हित कर बच्चो को शिफ्ट कर , शिक्षण कार्य बच्चो को दूसरी इमारत मैं चलवाने का निर्णय लेवे। इस दौरान प्रमोद जैन भाया पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ वीरेंद्र सिंह गुर्जर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी झालावाड़, नेमीचंद मीना विधान सभा प्रत्याक्षी मनोहर थाना, देवकीनन्दन वर्मा पीसीसी सेक्रेटरी, मो.सिद्दिक गौरी पीसीसी मेंबर, मीनाक्षी चंद्रावत पूर्व विधायक, राजेंद्र शर्मा रिको अध्यक्ष झालरापाटन, महेंद्र प्रतापसिंह झाला पूर्व अध्यक्ष एनएसयूआई, पोरस साहू ब्लॉक अध्यक्ष मनोहरथाना, एड. राजेंद्र मेरोठा मंडल अध्यक्ष, वसीम अकरम पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष, नन्दसिंह राठौर सेवादल जिला अध्यक्ष, वर्षा शर्मा महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष, आमिर खान जिला महासचिव, ओम पाठक प्रवक्ता, बालचंद जी पूर्व चेयरमैन नगर पालिका अकलेरा, मनीष शुक्ला पूर्व चेयरमैन झालावाड़, कमलेश खंगरावत युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव, इम्तियाज खान ब्लॉक अध्यक्ष झालरापाटन, कासिम खान, खालिद खान सहित अन्य कांग्रेसजन साथ रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
