Loading...

राज्य

जयपुर

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा पर सत्ता हथियाने के लिए हर संभव हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर सत्ता में बनी हुई है। कांग्रेस 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत जिला से लेकर ब्लॉक व नगर स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन से हस्ताक्षर कराएंगे और भाजपा… Read More

आत्महत्या से जुड़े मिथक एवं तथ्यों की दी जानकारी

जयपुर

जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में 'विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस' पर राज्य स्तरीय कार्यशाला हुई। इसमें विशेषज्ञों ने आत्महत्या से जुड़े मिथक और तथ्यों पर जानकारी दी। अतिरिक्त मिशन निदेशक डॉ. टी. शुभमंगला ने निरामय राजस्थान अभियान और गेटकीपर कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद ज़रूरी है। टेलीमानस हेल्पलाइन 14416 और 1800-89-14416 से अब तक 45 हजार से अधिक लोगों को परामर्श दिया…

नकल रोकने की एआई तकनीक कारगर साबित हुई

जयपुर

राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2025 में नकल रोकने के लिए पहली बार एआई तकनीक का इस्तेमाल हुआ। एआई आधारित बायोमेट्रिक सिस्टम से पूरे प्रदेश में 13 डमी अभ्यर्थी पकड़े गए। जयपुर के मुरलीपुरा में सबसे बड़ा मामला सामने आया, जहां चाचा-भतीजे दोनों की फर्जी पहचान उजागर हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला झोटवाड़ा थाने में भेज दिया है।

default-image

देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी में से कौन ज्यादा लोकप्रिय?

जयपुर

देश में बहस तेज़ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी में से कौन ज्यादा लोकप्रिय है। नरेंद्र मोदी अपने साहसी फैसलों, हिंदू मतदाताओं में लोकप्रियता और भाजपा की लगातार जीत के लिए जाने जाते हैं, वहीं उनकी सरकार पर बेरोज़गारी, नफरत की राजनीति और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के आरोप भी लगते हैं। दूसरी ओर राहुल गांधी विपक्ष में रहते हुए निडरता से सत्ता पक्ष…

राजस्थान वक्फ बोर्ड ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए गाड़ियों में भरकर भेजी राहत सामग्री

जयपुर

पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राजस्थान वक्फ बोर्ड ने राहत सामग्री भेजी। जयपुर से रवाना किए गए ट्रकों को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक रफीक खान और बोर्ड अध्यक्ष खानु खान बुधवाली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल को इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल बताया गया।

भारत की मुस्लिम देशों को लेकर पॉलिसी में बदलाव आ रहा है

जयपुर

मोदी सरकार की विदेश नीति में बड़ा बदलाव दिख रहा है। अमेरिका और इजरायल की बजाय अब भारत मुस्लिम देशों, रूस, चीन और पाकिस्तान के साथ संबंध मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। यहां तक कि दुबई में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच भी खेला गया। लेकिन घरेलू स्तर पर मुसलमानों के साथ सख्ती जारी है। भाजपा शासित प्रदेशों में मदरसों, मस्जिदों और घरों पर बुलडोजर कार्रवाई, वक्फ संशोधन जैसे कदम…

default-image

शहर के वार्ड नं.02 में सीसी रोड़ निर्माण के लिए सभापति प्रदीप सिंह ने किया भूमि पूजन

झालावाड़

झालावाड़ शहर के वार्ड नं.02 में सभापति प्रदीप सिंह राजावत ने सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। वार्ड पार्षद सुजीत कश्यप ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से चली आ रही थी, जिसके लिए लगातार प्रयास किए गए। इस सड़क निर्माण से वार्डवासियों और राहगीरों को सुविधा मिलेगी। मौके पर भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

लोक अदालत में राजीनामे से 2110 प्रकरण निबटाए

रामगंजमंडी

रामगंजमंडी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन हुआ। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश शैलेश जडिया और अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमन मीणा की बैंचों ने कुल 2110 मामलों का निपटारा कर 1.31 करोड़ रुपए वसूले। इसमें बिजली विभाग के बिल, चालान और क्षतिपूर्ति से जुड़े मामले प्रमुख रहे। लोक अदालत से आपसी राजीनामे के जरिए विवादों को स्थायी समाधान मिला।

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए चंदा संग्रह अभियान

बारां

पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, बारां ने सराहनीय पहल करते हुए चंदा संग्रह अभियान चलाया। कौसर कॉलोनी, अंजुमन चौराहा, श्योपुरियांन मस्जिद सहित कई इलाकों में वोलेंटियर्स ने लोगों से सहयोग की अपील की। पुरुषों, महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से 1 लाख रुपये की राशि एकत्रित हुई। यह धनराशि बाढ़ पीड़ितों को भोजन, कपड़े, दवाइयाँ और आश्रय उपलब्ध कराने में…

default-image

कोटा बैटरी एसोसिएशन की आमसभा व स्नेह मिलन समारोह संपन्न

कोटा

कोटा बैटरी एसोसिएशन की वार्षिक पिकनिक, आमसभा और स्नेह मिलन समारोह का आयोजन 14 सितम्बर को निजी रिसोर्ट में हुआ। इस मौके पर लिथियम और सोलर बैटरी तकनीक पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष सलीम अब्बासी ने बैटरी व्यवसाय की समस्याओं और समाधानों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में लक्की ड्रा हुआ और कई सदस्यों का सम्मान भी किया गया।

1 87 88 89 90 91 345