Loading...

देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी में से कौन ज्यादा लोकप्रिय?

जयपुर

Follow us

Share

क्या राहुल गांधी देश का प्रधानमंत्री बन पाएंगे?

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। देश में नई बहस शुरू हो चुकी है। देश में चर्चा हो रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संसद में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी में से कौन ज्यादा लोकप्रिय है। भविष्य में क्या राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं?  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में लोकप्रिय नेता हैं। मोदी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं और तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। प्रधानमंत्री की कुशल राजनीति के कारण ही भाजपा देश की केंद्रीय सत्ता में आ सकी और लगातार चुनाव जीत रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदुओं के एक बड़े वर्ग में बेहद लोकप्रिय हैं। मोदी सरकार कुछ निर्णयों के कारण ही देश में उनकी पहचान बनी, जिससे देश को फायदा हुआ या नुकसान यह अलग बात है। इनमें है:- नोटबंदी, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) शुरू करना, अनुच्छेद 370 को हटाना, सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट स्ट्राइक, ट्रिपल तलाक पर रोक, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), अयोध्या मंदिर का भूमि पूजन, स्वच्छ भारत अभियान आदि कुछ निर्णय और भी साहसी निर्णय है:- जैसे रूस से पेट्रोल खरीदने का निर्णय। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में कुछ ऐसे निर्णय हैं जिनको जनता पसंद नहीं करती है जैसे चुनाव आयोग को शक्तिशाली बनाना और उसके जरिए पक्षपात करना, पूंजी पतियों को गैर जरूरी फायदा पहुंचाना, युवाओं को रोजगार देने में नाकामी, भ्रष्टाचार और देश में नफरत की राजनीति। प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के आरोप लगे हैं। चुनाव में धांधली के बड़े आरोप मोदी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। फिर भी भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कद को और लोकप्रिय नेता दूसरा नहीं है। करीब 75 वर्ष की आयु में प्रधानमंत्री का राजनीति में पूरी तरह सक्रिय रहना उनके लिए अच्छा संकेत है।

राहुल गांधी :- राहुल गांधी कांग्रेस के नेता हैं और संसद में नेता प्रतिपक्ष हैं। राहुल गांधी ने राजनीति में शुरुआत से लेकर अब तक ऐसे नेता की छवि देश की जनता के सामने बनाई है जिसमें मेहनत करने वाला, साहसी, निडर, ईमानदार एवं सूझबूझ वाला नेता झलकता है। कांग्रेस के दूसरे नेता ईडी, सीबीआई एवं अन्य आरोपी के डर से डर के पार्टी छोड़ रहे थे और कुछ सत्ता पक्ष से मिलकर पार्टी के साथ गद्दारी कर रहे थे। उसी समय राहुल गांधी निडरता से सड़कों पर उतरकर सत्ता पक्ष की मनमानी रोक रहे थे। उन्होंने ईडी,सीबीआई और जांच एजेंसियों का डटकर मुकाबला किया। राहुल गांधी देश के पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने शक्तिशाली संगठन आरएसएस और शक्तिशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को देश के लिए नुकसानदायक बताया और देश के लिए बांटने वाली नीति कहा। राहुल गांधी को डराने के लिए विभिन्न आरोप लगाए गए। एजेंसियों से जांच करवाई गई। लेकिन उन्होंने बिना किसी डर, भय से देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हित में आवाज उठाना बंद नहीं किया। विपक्ष में रहकर सरकार की कमियों और गलत नीतियों को जनता को बताने का काम राहुल गांधी से ज्यादा दूसरा नेता नहीं कर सकता है। राहुल गांधी देश के ऐसे जमीनी नेता बन गए हैं जो देश की आवाज, जनता की आवाज बिना किसी धर्म, जाति एवं वर्ग की ओर झुके निष्पक्षता से उठाते हैं। जिस राहुल गांधी को शुरुआत की राजनीति में पप्पू समझा जाता था या राजनीति ने उन्हें पप्पू बना दिया था। वर्तमान में देश की जनता उन्हें भावी प्रधानमंत्री मानने की और अग्रसर है। राहुल गांधी को देश का भविष्य का नेता माना जाने लगा है। राहुल गांधी की मेहनत, संघर्ष, लग्न, निडरता एवं उनके विचारों से देश के युवा प्रेरणा लेने लगे है। कांग्रेस पार्टी में अब कोई भी नेता राहुल गांधी के कद का नहीं है। राहुल गांधी ही कांग्रेस है। राहुल गांधी निराधार रूप से देश के लोकप्रिय नेता हैं और देश की सोच रखने वाले नेता हैं। यह भी माना जा सकता है कि देश में दो ही लोकप्रिय नेता हैं जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।