Loading...

राजस्थान वक्फ बोर्ड ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए गाड़ियों में भरकर भेजी राहत सामग्री

जयपुर

Follow us

Share

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राजस्थान भी आगे आया है। राजस्थान वक्फ बोर्ड, जयपुर की ओर से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रक को 9 सितम्बर मंगलवार को जयपुर से रवाना किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक रफीक खान और वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खानु खान बुधवाली ने हरी झंडी दिखाकर इन ट्रकों को रवाना किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के लोगों के मददगार स्वभाव की सराहना करते हुए कहा कि राज्य हमेशा से ही हर आपदा में मदद के लिए आगे आया है। उन्होंने ओडिशा की बाढ़, गुजरात के भूकंप, केदारनाथ त्रासदी और केरल की बाढ़ जैसी पिछली आपदाओं में भी राजस्थानियों द्वारा की गई सहायता का जिक्र किया। गहलोत ने वक्फ बोर्ड की इस पहल को ‘इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल’ बताया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और विधायक रफीक खान ने भी इस मानवीय पहल की सराहना की और कहा कि संकट की इस घड़ी में राजस्थान के लोग हमेशा देशवासियों के साथ खड़े हैं। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष खानु खान बुधवाली ने जानकारी दी कि यह राहत सामग्री बोर्ड की विभिन्न इकाइयों के सहयोग से एकत्र की गई है, जिसमें रोज़मर्रा के उपयोग की आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।