Loading...

राज्य

Jaipur

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मोहर्रम के अवसर पर कहा कि हज़रत इमाम हुसैन की शहादत हमें साहस और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता की प्रेरणा देती है। उन्होंने समाज से शांति और समरसता के मार्ग पर चलने की अपील की। Read More

हमदर्द हेल्पिंग सोसाइटी द्वारा 40 यूनिट रक्तदान हुआ

 सुकेत

रामगंज मंडी में इमाम हुसैन की याद में हमदर्द हेल्पिंग सोसाइटी और अंजुमन कमेटी खैराबाद ने रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित कर 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पहली बार रक्तदान भी किया। एकत्रित रक्त थैलेसीमिया और इमरजेंसी मरीजों के इलाज में काम आएगा।

मुहर्रम के जुलूस में ताजियों को बांटे स्मृति चिह्न

Jaipur

जयपुर के नवाब का चौराहा पर मुहर्रम जुलूस के मौके पर पार्षद प्रत्याशी शाहनवाज़ लाला ने ताजियों, मातम करने वालों, सजे हाथियों और अखाड़ा लड़ने वाली बहादुर लड़कियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अमन और भाईचारे का पैगाम भी दिया गया

default-image

शहर में मातमी धुनों के साथ निकाले गए ताजिये

बारां

योमे आशूरा पर रविवार को बारां में हज़रत ईमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में मातमी धुनों के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। इमामबाड़ों से निकले ताजिए विभिन्न मार्गों से होते हुए कर्बला मैदान पहुंचे, जहां श्रद्धा के साथ ताजियों को ठंडा किया गया। अंजुमन ने ताजिया कमेटियों और अखाड़ेबाजों का इस्तकबाल किया। पुलिस-प्रशासन ने शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखी।

महिलाओं से ज्वैलरी लूटने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश

Jaipur

जयपुर, (रॉयल पत्रिका) विधायकपुरी पुलिस ने बुजुर्ग महिलाओं को ऑटो में बैठाकर ज्वैलरी लूटने वाली अन्तर्राज्यीय गुजराती गैंग का पर्दाफाश... Read more

default-image

अकीदत के साथ निकला चादर का जुलूस

बारां

मोहर्रम की 9 तारीख पर बारां में बाबा फूल पीर दरगाह से चादर का जुलूस निकाला गया। रास्ते में युवाओं ने अखाड़ा खेलकर करतब दिखाए और बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।

मोहर्रम के अवसर पर छबील लगाकर राहगीरों को पिलाया शर्बत

बारां

बारां में यौमे आशुरा के दिन सलीम भाई शटर वालों ने मेला ग्राउंड मार्ग पर छबील लगाकर राहगीरों और ताजिया लेकर आने वाले जायरीनों को ठंडा शर्बत पिलाया। वह हर साल 10 मोहर्रम को यह सेवा करते हैं। इस दौरान उनके साथ मुन्ना अली, मोहम्मद हकीम, सोनू खान, मोनू खान और अदनान पठान दिनभर सेवा में लगे रहे।

default-image

अल-फ़लाह वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित ब्लड कैम्प में 55 यूनिट ब्लड एकत्रित

कोटा

अल-फ़लाह एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट ने कोटा के श्रीपुरा में 8 मुहर्रम पर रक्तदान शिविर आयोजित कर 55 यूनिट ब्लड एकत्रित किया। कृष्णा ब्लड बैंक के सहयोग से हुए इस शिविर में महिलाओं और युवाओं ने उत्साह से रक्तदान किया। ट्रस्ट ने रक्तदाताओं को सम्मानित कर सभी को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

1 149 150 151 152 153 345