Loading...

हमदर्द हेल्पिंग सोसाइटी द्वारा 40 यूनिट रक्तदान हुआ

 सुकेत

Follow us

Share

सुकेत, (रॉयल पत्रिका)। रामगंज मंडी में हमदर्द हेल्पिंग एण्ड सोसाइटी और अंजुमन कमेटी खैराबाद की और से इमाम हुसैन की याद में रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर 40 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। अध्यक्ष इमरान ने बताया कि शिविर में एकत्र रक्त थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चे और इमरजेंसी मरीजों के उपयोग में होगा। रक्त की कमी ना हो इसके लिए सभी को आगे आकर रक्तादान करना चाहिए। गोलू कुरैशी ने बताया कि कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। शिविर में फैजल मिर्जा, आबिद मेव, शाइन हाशमी, अरशद महमूद, सरफराज शाह, सरफराज अंसारी सहित अन्य ने सहयोग दिया।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।