Loading...

राज्य

Jaipur

बदरुद्दीन तैयब जी का जन्म 1844 में बंबई में हुआ। वे पहले भारतीय बैरिस्टर बने और बाद में बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी नियुक्त हुए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक सदस्य व तीसरे अध्यक्ष रहे। उन्होंने अंजुमन-ए-इस्लाम कॉलेज और इस्लाम जिमखाना की स्थापना कर शिक्षा व समाज सुधार को बढ़ावा दिया। महिला शिक्षा के हिमायती होने के कारण उन्होंने अपनी बेटियों को इंग्लैंड तक पढ़ने भेजा। 1906 में… Read More

आखिर मुसलमान इंसाफ की उम्मीद किससे रखें ?

Jaipur

देश में मुसलमानों के संवैधानिक अधिकार लगातार निशाने पर हैं। भाजपा शासित राज्यों की नीतियों से रोज़गार, शिक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता प्रभावित हो रही है। मदरसों का बंद होना, रोज़गार छिनना, मस्जिदों और दरगाहों पर हमले, तथा भेदभावपूर्ण कानूनों ने मुसलमानों को असुरक्षित कर दिया है। न्यायपालिका और संवैधानिक संस्थाओं की खामोशी से सवाल उठता है कि आखिर मुसलमान इंसाफ की उम्मीद किससे रखें?

default-image

एनडीए ने सी.पी. राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

नई दिल्ली

एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व समेत सहयोगी दलों ने उनका समर्थन किया। राधाकृष्णन पूर्व में झारखंड और तेलंगाना के राज्यपाल रह चुके हैं और 1998-99 में कोयंबटूर से सांसद चुने गए थे। उनका राजनीति में चार दशक से भी अधिक का अनुभव है।

दार-अल-अरकम पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण किया

जयपुर

जयपुर के दार-अल-अरकम पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। विद्यार्थियों ने ध्वजारोहण किया और देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने घर से बनाए प्रोजेक्ट्स और रंग-बिरंगी वेशभूषा से सबका मन मोह लिया। शहीदों के बलिदान पर आधारित प्रस्तुतियों ने सभी को भावुक कर दिया। अंत में बच्चों को मिठाई बांटी गई।

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025

चूरू

चूरू जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 में अमन ट्रस्ट के अध्यक्ष उस्मान अंसारी को सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा और पुलिस अधीक्षक जय यादव मौजूद रहे। अमन ट्रस्ट को कोरोना काल में जिला मदर एनजीओ की जिम्मेदारी भी दी गई थी।

default-image

हिन्दुस्तान जिंक में कार्यरत युवा कर्मचारियों के सम्मान में इकोज ऑफ टुमॉरो अभियान की शुरूआत

उदयपुर

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक ने ‘इकोज ऑफ टुमॉरो’ अभियान शुरू किया। इस पहल के तहत युवा कर्मचारियों की प्रतिभा और इनोवेशन को सम्मानित किया गया। कंपनी के 62% कर्मचारी 35 वर्ष से कम आयु के हैं, जो टेक्नोलॉजी, सस्टेनेबिलिटी और माइनिंग इंडस्ट्री को नया रूप दे रहे हैं। सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि युवा कार्यबल कंपनी की सबसे बड़ी ताकत है। महिला कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, लर्निंग-डेवलपमेंट,…

सांचौर में किसानों ने बीमा कंपनी का पुतला फूंका, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

सांचौर

सांचौर में भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने उपखण्ड मुख्यालय पर धरना जारी रखते हुए बीमा कम्पनी का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी की। किसानों ने ज्ञापन सौंपकर 2022 से 2024 तक की रबी-खरीफ फसलों के मुआवजे, बीमा भुगतान, बिजली समस्याओं के समाधान, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत का जिम्मा विभाग पर रखने, स्मार्ट मीटर प्रक्रिया रोकने, नर्मदा नहर से सिंचाई व्यवस्था बढ़ाने और खाद-यूरिया की कमी दूर करने जैसी मांगें…

स्वतंत्रता दिवस पर दावते इस्लामी ने लगाया ब्लड डोनेशन कैम्प

सादुलपुर

सादुलपुर में स्वतंत्रता दिवस पर दावते इस्लामी के वेलफेयर डिपार्टमेंट गरीब नवाज रिलिफ फाउंडेशन ने सोनी ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नोजवानों ने रक्तदान किया। संस्था के शैख असलम अत्तारी ने कहा कि हमारा मकसद है कि कोई भी खून की कमी से न मरे। कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता और डॉक्टर मौजूद रहे और रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

default-image

शिफ्फा अकेडमी में स्वतंत्रता दिवस पर कई कार्यक्रम हुए

चूरू

चूरू स्थित शिफ्फा अकेडमी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। निदेशक असलम खा गोड ने ध्वजारोहण किया और मौलाना हारून रिजवी ने कुरान की तिलावत से कार्यक्रम का आगाज किया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों, कविताओं और नज़्मों से माहौल को जोश से भर दिया। अंत में प्रिंसिपल शराफत खान ने इनाम बांटे और अतिथियों व अभिभावकों का आभार जताया।

1 113 114 115 116 117 345