दार-अल-अरकम पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण किया
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। जयपुर के ईदगाह के सामने स्थित दार-अल-अरकम पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया है। इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट के पदाधिकारी एवं टीचिंग स्टाफ उपस्थित थे। स्कूल के बच्चे घर से स्वतंत्रता दिवस से संबंधित अच्छा-अच्छा प्रोजेक्ट बनाकर लेकर आए जिसने सबका मन मोह लिया। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग वेशभूषा में तैयार होकर देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जिनमें खास तौर पर शहीदों के बलिदान की प्रस्तुतियों पर सभी की आंखें नम हो गई। दार-अल- अरकम स्कूल में बच्चों के व्यक्तित्व विकास एवं भविष्य निखार को ध्यान में रखकर स्टडी करवाई जाती है। जयपुर में दार-अल-अरकम स्कूल की खासियत है कि बच्चे भविष्य में क्या बन सकते हैं की पहचान की जाती है। प्रोग्राम में समापन पर बच्चों में मिठाई तकसीम की गई बच्चों की रंग बिरंगी पोशाके देखने लायक थी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
