Loading...

शिफ्फा अकेडमी में स्वतंत्रता दिवस पर कई कार्यक्रम हुए

चूरू

Follow us

Share

मोहम्मद अली पठान

चूरू (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर स्थित शुफ्फा एकेडमी में ‌ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। शिफा अकेडमी के डायरेक्टर असलम ‌खा गोड़ ‌ने झंडारोहन किया। मौलाना हारून रिजवी ने कुराने-ए-करीम की तिलावत के साथ प्रोग्राम का आगाज किया छोटे छोटे बच्चों ने दीन-दुनियों के बारे मे अपने प्रोग्राम को आगे बढ़ाया। आलिया श्रमाइरा,आइशा, तमन्ना, अक्सा, शोइवा, शादाब परवेज, लनाया,नदिम गोड़, अलहसीब ने शानदार नज्मो और कविताओं से माहौल को देशभक्ति में बदल दिया। कार्यक्रम का संचालन सानिया माही ने किया। जिसमें विद्यालय के अन्य सदस्यो इमरान अहमद, समीर खान, निशा बहलीम सबीहा कुरेशी, सबाना खान, तस्नुम, शहनाज, खसार व तौकिर हसन ने भरपूर सहयोग किया। कार्यक्रम के अन्त में निर्देशक मोहम्द असलम गौड ने‌ स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताया। आए हुए अभिभावको, अतिथियों एवं बच्चों के माता-पिता का शुक्रिया अदा किया। अन्त में बच्चों को इनामात देते हुए प्रिंसिपल शराफत खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।