Loading...

राज्य

उदयपुर

उदयपुर की गीतांजलि यूनिवर्सिटी में लगभग 700 नर्सिंग छात्र-छात्राओं के लिए स्टूडेंट अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया गया। वाइस चांसलर, डीन, प्रिंसिपल और विशेषज्ञों ने छात्रों को नर्सिंग प्रोफेशन की जिम्मेदारियों, अच्छे अध्ययन, स्वस्थ जीवन और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। Read More

सुकेत हाट बाजार में 25 लाख से बना प्लेटफॉर्म अनुपयोगी, पुरानी जगह ही बैठ रहे हैं व्यापारी

सुकेत

सुकेत हाट बाजार में नगर पालिका द्वारा करीब 25 लाख की लागत से बनाया गया प्लेटफार्म अनुपयोगी साबित हो रहा है। व्यापारी अब भी पुरानी जगह पर कीचड़ और गंदगी में दुकानें लगाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण उनकी राय लिए बिना मात्र औपचारिकता के लिए किया गया। अधूरा शौचालय और बुनियादी सुविधाओं की कमी से खरीदार व व्यापारी दोनों परेशान हैं।

10वीं कक्षा की निःशुल्क कोचिंग 1 सितम्बर से होगी शुरू

भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में सोशियल वेलफेयर सोसायटी और विभिन्न ट्रस्टों के सहयोग से 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए विज्ञान, गणित और अंग्रेजी की निःशुल्क कोचिंग 1 सितम्बर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म सीरत सराय काउंटर से लेकर वहीं जमा कर सकते हैं।

default-image

रिलायबल स्कूल के डायरेक्टर डॉ. ज़रीफ अहमद को मिला सम्मान

सुकेत

रिलायबल स्कूल के डायरेक्टर और शिक्षा परिवार आईटी सेल प्रभारी डॉ. ज़रीफ अहमद को शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में दैनिक भास्कर एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

मनोहरथाना स्थानीय प्रशासन की लापरवाही एवं निष्क्रियता के चलते पुलिया हुई क्षतिग्रस्त

झालावाड़

झालावाड़ जिले की मनोहरथाना पंचायत समिति के चांदपुरा भिलान गाँव में पुलिया जर्जर हो चुकी है। बारिश में पानी भरने से स्कूली बच्चों और शिक्षकों का स्कूल आना-जाना बंद हो जाता है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायतें दीं, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है।

मिल्लत चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हाजियों का इस्तकबालिया प्रोग्राम संपन्न

कोटा

मिल्लत चेरिटेबल ट्रस्ट ने कोटा में हज से लौटे हाजियों का इस्तकबालिया प्रोग्राम आयोजित किया। इसमें हाजी लईक अहमद, हाजी मुख्तार हुसैन अंसारी, हाजी वाजिद अली मंसूरी सहित कई हाजियों का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। ट्रस्ट ने अपने सामाजिक व मेडिकल कार्यों की जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम अमन-चैन और देश की तरक्की की दुआओं के साथ सम्पन्न हुआ।

default-image

कोटा स्टोन एसोसिएशन सचिव ने किया अमरपुरा औद्योगिक क्षेत्र का दौरा

सुकेत

कोटा स्टोन एसोसिएशन सचिव अखिलेश मेड़तवाल ने अमरपुरा औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर झूलते तारों और जमीन से लगे ट्रांसफॉर्मर की समस्या देखी। जेवीवीएनएल टीम ने 3 दिन में ट्रांसफॉर्मर हटाने और तार ऊंचा करने का आश्वासन दिया। उद्योगपति और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

झालरापाटन नगर कांग्रेस कार्यालय पर मीटिंग संपन्न

झालावाड़

झालरापाटन नगर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित मीटिंग में नवनियुक्त अध्यक्ष अम्बेश मीणा का स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह गुर्जर और पूर्व अध्यक्ष लाला राठौड़ सहित कई कांग्रेस नेताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। नेताओं ने कहा कि अम्बेश मीणा की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है और सभी को आगामी नगरपालिका चुनाव में एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा।

आर्टिस्ट नौशाद खान ने आरी-तारी जरदोजी से बनाया ‘आप’ का चुनाव चिन्ह

नई दिल्ली

मशहूर आर्टिस्ट नौशाद खान ने आरी-तारी जरदोजी की कला से आम आदमी पार्टी का चुनाव चिन्ह तैयार कर पार्टी कार्यालय को भेंट किया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इसे काबिले-तारीफ बताया।

default-image

स्केटर्स मुस्तफा और युसूफ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अलीगढ़

अलीगढ़ के स्केटर मोहम्मद मुस्तफा खान और मोहम्मद युसूफ खान ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में 1 घंटा 19 मिनट लगातार स्केटिंग कर तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए। यह रिकॉर्ड तीन बड़ी बुक्स – यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिकन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, जीनियस इंडियन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड और यू.एन. बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ।

1 100 101 102 103 104 345