Loading...

स्केटर्स मुस्तफा और युसूफ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अलीगढ़

Follow us

Share

अलीगढ़ (रॉयल पत्रिका)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धरमपुर कोर्टयार्ड, मैरिस रोड अलीगढ़ पर अलीगढ़ स्केटिंग क्लास की ओर से एक भव्य स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अलीगढ़ जिले के नॅशनल स्केटर मोहम्मद मुस्तफा खान और अलीगढ़ के लिटिल चैंपियन स्केटर मोहम्मद युसूफ खान ने लगातार 1 घंटा 19 मिनट स्केटिंग कर तीन विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए। यह उपलब्धि यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिकन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, जीनियस इंडियन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड और यू.एन. बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई। रिकॉर्ड इवेंट के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विवेक बंसल ने मुस्तफा और युसूफ को बधाई देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने कहा कि स्केटिंग खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि मानसिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। खेलों में सफलता पाने के लिए कड़ा परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास जरूरी है। बाधाएं जरूर आएंगी लेकिन हतोत्साहित हुए बिना आगे बढ़ते रहना ही सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सेंट्रल जोन क्रिकेट के सदस्य रिज़वान शमशाद, एएमयू हॉकी के पूर्व कप्तान नवेद ज़िया, जिला ओलंपिक संघ के महासचिव मजहर उल कमर और महासचिव प्रदीप रावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।