Loading...

राजनीति

पटना

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बड़ा झटका लगा है। भागलपुर जिला मीडिया सेल के अध्यक्ष रविश चंद्र रवि सहित 10 वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे का कारण संगठन में असंतुलन और नेतृत्व को लेकर असंतोष बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह संकट चुनावी रणनीति पर गंभीर असर डाल सकता है। Read More

मोदी के बाद भाजपा में प्रधानमंत्री का दावेदार कौन हो सकता है?

जयपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल जारी है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि उनके बाद भाजपा में प्रधानमंत्री पद का सबसे बड़ा दावेदार कौन होगा। गृहमंत्री अमित शाह अपनी संगठनात्मक क्षमता और मजबूत पकड़ के कारण सबसे आगे माने जाते हैं। वहीं विकासवादी छवि वाले नितिन गडकरी भी आरएसएस के लिबरल विकल्प हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कट्टर हिंदुत्व की छवि के…

मुख्यमंत्री की जीएसटी 2.0 पर व्यापारियों से विशेष चर्चा

जयपुर

जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने व्यापारियों और उद्योग संगठनों के साथ जीएसटी 2.0 सुधारों पर विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक निर्णय से रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी वस्तुएं सस्ती होंगी और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इसे “जीएसटी बचत उत्सव” के रूप में मनाने का आह्वान किया और उद्योगों को स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण को बढ़ावा देने की सलाह दी। बैठक…

default-image

वक्फ कानून पर घमासान: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

नई दिल्ली

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने वक्फ कानून में किए गए विवादित संशोधनों के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखने का ऐलान किया है। बोर्ड ने कहा कि जब तक सरकार इन संशोधनों को वापस नहीं लेती, आंदोलन चलता रहेगा। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले और सरकार के रुख से नाराज़ AIMPLB का कहना है कि वक्फ संपत्तियों के अधिकार वक्फ ऑफिसर से छीनकर कलेक्टर को देना संपत्तियों को…

वक्फ कानून बरकरार, 3 सदस्य गैर-मुस्लिम हो सकेंगे, लेकिन 5 साल की शर्त खारिज

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 की कुछ धाराओं पर अंतरिम रोक लगाई है। कोर्ट ने वक्फ बोर्ड का सदस्य बनने के लिए पांच साल तक इस्लाम पालन करने की शर्त को अस्थायी रूप से खारिज किया। अदालत ने कहा कि कार्यपालिका वक्फ संपत्ति के अधिकार तय नहीं कर सकती और अंतिम फैसला वक्फ ट्रिब्यूनल व हाई कोर्ट द्वारा होगा। साथ ही, वक्फ बोर्ड में अधिकतम तीन गैर-मुस्लिम सदस्य…

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायकों पर एक्स्ट्रा कैमरे लगाने के विरोध में प्रदर्शन

चूरू

चूरू में जिला कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान विधानसभा में एक्स्ट्रा कैमरे लगाने के विरोध में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह कदम पारदर्शिता के नाम पर विधायकों की निजता भंग करने और उन पर अनावश्यक निगरानी रखने की कोशिश है। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और जमकर नारेबाजी की।

default-image

जिला झालावाड़ की महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारणी घोषित

झालावाड़

झालावाड़ जिला महिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लाम्बा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सहमति से सूची जारी की। जिला अध्यक्ष वर्षा शर्मा ने बताया कि इसमें कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता, संगठन महासचिव, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और सह सचिव पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्ष…

राजस्थान पेंशनर्स मंच की कार्यकारणी का पुनर्गठन

कोटा

राजस्थान पेंशनर्स मंच की प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। इसमें डॉ. अब्दुल मन्नान खान को पुनः कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूरज प्रकाश टांक को भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में प्रदेशभर से 80 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। बहुत जल्द व्यापक बैठक कर पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान हेतु रणनीति बनाई जाएगी।

आमजन को मिले योजनाओं का लाभ- देवासी

बारां

बारां जिला कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सेवा शिविरों की प्रगति, बजट घोषणाओं पर अमल, फसल खराबे का मुआवजा, खाद उपलब्धता, क्षतिग्रस्त भवन और सड़क-पुलिया मरम्मत जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर तक आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है। इस मौके पर विधायक ललित मीणा और राधेश्याम…

default-image

राहुल बोले- चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा

नई दिल्ली

लोकसभा में विपक्षी नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बीच ज़ुबानी जंग तेज हो गई है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर पीएम मोदी और चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि मतदाता सूची में हेरफेर कर वोट चोरी की जा रही है। उन्होंने कर्नाटक के आलंद क्षेत्र में हजारों वोटरों के नाम हटाए जाने का उदाहरण दिया। वहीं, गिरिराज सिंह ने पलटवार कर कहा कि राहुल…

1 23 24 25 26 27 74