Loading...

राजनीति

जयपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (21 सितम्बर) पर भाजपा युवा मोर्चा ने सेवा पखवाड़ा के तहत “नमो युवा रन-नशा मुक्त भारत” का आयोजन किया। जयपुर, कोटा, अलवर, जोधपुर और उदयपुर में आयोजित इस रन का उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति की जागरूकता फैलाना और स्वस्थ भारत का निर्माण करना है। जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरि झंडी दिखाकर रन को रवाना किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और प्रदेश… Read More

हेरिटेज निगम के किशनपोल जोन ने पांच जर्जर भवन किए सीज

जयपुर

हेरिटेज निगम की किशनपोल जोन ने अजायबघर और चांदपोल इलाके के पांच जर्जर भवनों को अस्थायी सीज किया। कार्रवाई के दौरान निवासियों के विरोध और हंगामे के कारण निगम ने स्थानीय पुलिस और सतर्कता शाखा की मदद ली। भवन मालिकों ने 15 दिन में मरम्मत का वादा किया।

मुस्लिम पार्षद की संख्या 30 से घटकर 5 पर आ सकती है

जयपुर

जयपुर नगर निगम को ग्रेटर और हेरिटेज को मिलाकर पुनर्गठित किया गया है। पुनर्गठन में मुस्लिम आबादी वाले वार्डों को बड़ा करके सीमित किया गया है, जिससे मुस्लिम पार्षदों की संख्या घटकर 5 रह सकती है। बीजेपी का वोट बैंक ब्राह्मण, वैश्य और राजपूत समाज है, जबकि दलित, ओबीसी और मीणा जातियों में राजनीतिक जागरूकता बढ़ रही है। इस पुनर्गठन से राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश स्पष्ट है।

default-image

भारत-पाक से फाइनल, सेमी फाइनल होता है तो विरोध जारी रहेगा- पठान

जयपुर

राजस्थान कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ ने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित क्रिकेट फाइनल या सेमीफाइनल मुकाबले का विरोध करने का ऐलान किया है। प्रकोष्ठ अध्यक्ष पठान ने कहा कि सैनिकों की शहादत और माताओं-बहनों के आंसू अभी नहीं सूखे हैं, इसलिए सरकार द्वारा मैच कराना असंवेदनशील है। बैठक में संगठन की मजबूती और अक्टूबर में नई कार्यकारिणी की घोषणा पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री की छवि को  धूमिल करने में लगे सांगानेर के आला अधिकारी

सांगानेर

सांगानेर में नगर निगम और तहसील अधिकारियों की लापरवाही से जनता परेशान है। मृत्यु प्रमाणपत्र और विवाह प्रमाणपत्र के रजिस्ट्रेशन में कई दिन लग रहे हैं। मेन मार्केट में पार्किंग की समस्या वर्षों से बनी हुई है। अधिकारी नियमों की धज्जियां उड़ाकर अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। मीडिया और जनता बार-बार प्रशासन को सच बताने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इससे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की लोकप्रियता प्रभावित हो…

शोकाकुल परिवार से मिले पूर्व सांसद सुमेधानंद, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा

चौमूँ

हाल ही में कालाडेरा-चौमूँ मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में हस्तेड़ा के रामेश्वरलाल और लालचंद कुमावत की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। इस सदमे को सहन न कर पाने के कारण उनके पिता दुर्गालाल कुमावत का भी निधन हो गया। भाजपा नेताओं ने रविवार को शोकाकुल परिवार से मुलाकात की, 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी और परिवार के एक सदस्य को नौकरी का भरोसा दिलाया।…

default-image

13 मुकदमों की शराब थाना परिसर में गड्ढे में नष्ट

मनोहरपुर

शनिवार को मनोहरपुर थाना परिसर में न्यायालय के आदेश के तहत 13 मुकदमों में जप्त अंग्रेजी और देशी शराब को नष्ट किया गया। आबकारी विभाग और थाना स्टाफ की मौजूदगी में जेसीबी से गड्ढा खोदकर शराब की बोतलें तोड़कर दबाई गईं।

कलाम रत्न को लेकर वतन फाउंडेशन की बैठक आयोजित

सवाई माधोपुर

वतन फाउंडेशन की कार्यकारिणी की बैठक कलाम वाटिका में संरक्षक राजेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कलाम रत्न अवार्ड के भव्य आयोजन, टॉपर छात्रों के सम्मान और सामाजिक व राजकीय क्षेत्र के श्रेष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के चयन पर चर्चा की गई। इसके लिए पांच सदस्यीय समिति और विभिन्न कार्य समितियों का गठन किया गया।

मलिकपुर के निवासी बाबूलाल यादव को चौमूं तहसील यादव समाज की ओर से इकाई अध्यक्ष नियुक्ति

चौमूं

चौमूं तहसील यादव समाज की ओर से मलिकपुर पंचायत निवासी बाबूलाल यादव को इकाई अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर समाज के सदस्यों ने उन्हें साफा बंधाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कई समाजबंधु, पंचायत प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। तहसील अध्यक्ष सुभाष डागर ने कहा कि पंचायत स्तर पर अध्यक्ष बनाए जाने से स्थानीय समस्याओं का समाधान आसान होगा।

default-image

स्वदेशी से सशक्त होगा भारत, जीएसटी सुधार से मिलेगी राहत

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितम्बर को देश को संबोधित करते हुए “जीएसटी बचत उत्सव” और स्वदेशी अभियान की शुरुआत की घोषणा की। नए टैक्स ढाँचे में केवल 5% और 18% स्लैब रखे गए हैं, जिससे रोज़मर्रा की चीज़ें सस्ती होंगी और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि 11 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं और अब MSME, किसानों और युवाओं को नए…

1 22 23 24 25 26 74