Loading...

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायकों पर एक्स्ट्रा कैमरे लगाने के विरोध में प्रदर्शन

चूरू

Follow us

Share

कांग्रेस की ओर से चूरू में विधानसभा अध्यक्ष का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन

चूरू (रॉयल पत्रिका)। जिला कांग्रेस कमेटी (अभाव अभियोग प्रकोष्ठ) की ओर से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अभाव अभियोग प्रकोष्ठ) की प्रदेश अध्यक्ष योगिता शर्मा, चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष इंद्राज खिचड के सानिध्य में तथा पीसीसी की ओर से बीकानेर पश्चिम प्रभारी एडवोकेट सद्दाम हुसैन, चूरू जिला कांग्रेस कमेटी (अभाव अभियोग प्रकोष्ठ) के जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष शोयल खान डीके की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से राजस्थान विधानसभा में एक्स्ट्रा कैमरे लगाने के विरोध में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का पुतला दहन कर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि यह कदम न सिर्फ विधायकों की निजता का उल्लंघन है बल्कि लोकतंत्र की गरिमा के भी खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कदम का उद्देश्य पारदर्शिता नहीं बल्कि विधायकों पर अनावश्यक रूप से निगरानी रखना है। इस अवसर पर शाहिल खान, अल्ताफ रंगरेज, सेवाराम मेघवाल, इनायत अली खान, मनपाल नायक, जाकिर हुसैन हवा सिंह, जुबेर, मदनलाल, उम्मीद खान, सोनू, सरताज अली, समीर खान, रोहन कुमार, राजकुमार, चैन सिंह, अयान, अयूब अली, संतोष, विनायक, बाबूलाल, रौनक, गजेंद्र, मयंक, वरुण, किशन, विशाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।