Loading...

ताज़ातरीन

चूरू

चूरू जिला मुख्यालय पर भाजपा के सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा ने जिलाध्यक्ष अख्तर खांन के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया। सैकड़ों युवाओं ने इसमें रक्तदान किया। विधायक हरलाल सहारण और भाजपा नेताओं ने उपस्थित रहकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। नेताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और डबल इंजन सरकार हर वर्ग के लिए लोककल्याणकारी योजनाएं चला रही है। कार्यक्रम में… Read More

भाजपा शहर मंडल ने “सेवा पखवाड़ा” के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

बारां

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बारां शहर मंडल ने सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान आयोजित किया। शहर अध्यक्ष ओपी पारेता, जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार, विधायक राधेश्याम बैरवा सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन परिसर की साफ-सफाई की। इस अवसर पर स्वच्छता का संदेश देते हुए पीएम मोदी के 75वें जन्मदिवस पर सेवा कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाया गया।

राजस्थान पेंशनर्स मंच की कार्यकारणी का पुनर्गठन

कोटा

राजस्थान पेंशनर्स मंच की प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। इसमें डॉ. अब्दुल मन्नान खान को पुनः कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूरज प्रकाश टांक को भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में प्रदेशभर से 80 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। बहुत जल्द व्यापक बैठक कर पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान हेतु रणनीति बनाई जाएगी।

default-image

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता परीक्षा संपन्न

चूरू

चूरू ब्लॉक में नवभारत साक्षरता उल्लास कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मकता परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई। इस परीक्षा में 127 परीक्षा केंद्रों पर कुल 8144 नवसाक्षरों ने भाग लिया। परीक्षा का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के उन लोगों के ज्ञान का मूल्यांकन करना था, जो किसी कारणवश शिक्षा से वंचित रह गए और अब साक्षरता, संख्यात्मकता व डिजिटल ज्ञान हासिल कर रहे हैं।

आमजन को मिले योजनाओं का लाभ- देवासी

बारां

बारां जिला कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सेवा शिविरों की प्रगति, बजट घोषणाओं पर अमल, फसल खराबे का मुआवजा, खाद उपलब्धता, क्षतिग्रस्त भवन और सड़क-पुलिया मरम्मत जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर तक आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है। इस मौके पर विधायक ललित मीणा और राधेश्याम…

तकरार-इकरार-इजहार की अनूठी प्रस्तुति

बारां

बारां डोल मेला रंगमंच पर आयोजित कव्वाली मुकाबले में भोपाल के कव्वाल शरीफ परवाज और उत्तर प्रदेश की मशहूर कव्वाला सनम वारसी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। देशभक्ति से लेकर मोहब्बत और चुटीली तानों तक, दोनों कलाकारों की कव्वालियों ने श्रोताओं का दिल जीत लिया। "में तेरी गीता पढ़ लूं, तू पढ़ ले कुरआन..." जैसे कलामों ने आपसी भाईचारे का संदेश दिया। मुकाबले…

default-image

एम्स की हाई ब्लड प्रेशर पर हैरान कर देने वाली नई रिसर्च

Jaipur

एम्स (AIIMS) की नई रिसर्च ने बताया है कि हाई ब्लड प्रेशर सिर्फ लाइफस्टाइल और तनाव की वजह से नहीं, बल्कि हॉर्मोनल गड़बड़ी यानी कॉन सिंड्रोम के कारण भी हो सकता है। यह समस्या लगभग हर 10 में से 1 मरीज में पाई गई। समय पर जांच और इलाज से दवाइयों पर आजीवन निर्भर रहने से बचा जा सकता है। योग, आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने…

मुसलमानो के नागरिक अधिकारों पर हमले जारी हैं?

Jaipur

डॉ. एस. खान के अनुसार भाजपा शासित राज्यों में मुसलमानों के नागरिक अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत सार्वजनिक तौर पर सांप्रदायिकता से इंकार करते हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत इसके उलट दिखाई देती है। असम में मुसलमानों के घरों पर बुलडोजर और मदरसों को बंद करने की कार्रवाई हुई। यूपी में “आई लव मोहम्मद” लिखने पर एफआईआर दर्ज कर दी गई। एमपी के इंदौर में…

सुप्रीम कोर्ट ने मैसूर दशहरा पर दाखिल याचिका खारिज की, कहा-भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है!

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने बानू मुश्ताक को मैसूर दशहरा उद्घाटन में आमंत्रित करने का विरोध करने वाली याचिका खारिज कर दी। अदालत ने स्पष्ट किया कि भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और किसी धर्म विशेष के आधार पर भेदभाव न्यायसंगत नहीं।

default-image

हिमाचल के किन्नौर में बादल फटने से भारी तबाही

नई दिल्ली

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बादल फटने से थाच गांव में बाढ़ और भारी नुकसान हुआ। राज्य सरकार ने राहत कार्य शुरू किया और केंद्र से मदद की अपील की।

1 73 74 75 76 77 213