नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता परीक्षा संपन्न
चूरू (रॉयल पत्रिका)। जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला निष्पादन समिति चूरू के निर्देशानुसार आज प्रात 10:00 बजे से सायं काल 4:00 बजे तक नव भारत साक्षरता उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत चूरू ब्लॉक में लर्नर्स की प्रथम बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता एसेसमेंट टेस्ट का आयोजन किया गया। ब्लॉक समन्वयक साक्षरता चूरू चिरंजीलाल सैनी ने बताया चूरू ब्लॉक में 127 परीक्षा केंद्रों पर 8144 नवसाक्षरों की परीक्षा ली गई। साक्षरता ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चिरंजी लाल सैनी ने निरीक्षण के दौरान चूरू ब्लॉक में राउप्रावि खेमका, चूरु राउप्रावि नंबर 14 चुरु, राउप्रावि नंबर 7 चूरू , राउप्रावि नंबर 8, चूरू राउप्रावि ढाणी एलएस पुरा, चूरू राउप्रावि असलु स्टेशन, चूरू एवं राप्रावि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के जो किसी कारणवश शिक्षा से वंचित रह गए नव साक्षरों को बुनियादी साक्षरता, संख्यात्मक, गुणात्मक ज्ञान तथा डिजिटल साक्षरता के बारे में प्राप्त ज्ञान का मूल्यांकन करना था। परीक्षा शांतिपूर्ण व सूचना सुचारू रूप से संपन्न हुई ।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
