Loading...

तकरार-इकरार-इजहार की अनूठी प्रस्तुति

बारां

Follow us

Share

में तेरी गीता पढ़ लूं, तू पढ़ ले कुरआन…..

-देर रात तक चला चुटीला कव्वाली मुकाबला

शब्बीर हुसैन

बारां (रॉयल पत्रिका)। गुरूवार की रात्रि डोल मेला रंगमंच पर हुआ कव्वाली मुकाबले का दर्शकों ने देर रात जमकर लुत्फ उठाया। देशभक्ति के मिसरो, चुटीलें तानों के साथ दोनो कव्वालों के मध्य हुए रोचक मुकाबले का श्रौताओं ने देर रात तक आनन्द उठाया। रब की इबादत के बाद भोपाल से आये कव्वाल शरीफ परवाज ने अपनी टीम के साथ ऐ देश के दुश्मन, तुझे सीमा में घुसने नही देगें, भारत का तिरंगा झुकने नही देगें…. जैसे कलाम के साथ दर्शकों में देशप्रेम का जज्बा जगाया। तो उन्होने मैं हु मुस्लिम, तू है हिन्दु, में तेरी गीता पढ़ लू, तू पढ़ ले कुरआन….. कव्वाली पर दर्शकों की खूब दाद पाई। उनकी कव्वाली अपना जलवा सबको दिखा दे, सबके दिलों से नफरत मिटा दे… की प्रस्तुति भी दर्शकों को बांधे रखने में सफल हुई। उत्तर प्रदेश की मशहूर कव्वाला सनम वारसी- तुम्हे देखा है जब से दूसरा अच्छा नही लगता….. की प्रस्तुति ने महफिल में चार चांद लगा दिये। देररात दोनो कव्वालों के मध्य मुकाबला हुआ जिसमें चुटीली कव्वाली के माध्यम से पहले तकरार एवं फिर इकरार और इजहार का अनूठा प्रस्तुतिकरण किया गया। सनम वारसी ने – अपनी अदाओं का चला के जादू, हमे आशिक को पागल बनाना आता है मिसरें पर कव्वाल शरीफ परवाज के जवाब – हमकों भी महफिल सजाना आता है, इन नजरों से तीर चलाना आता है… पर श्रौता दीवाने हो गये।  कव्वाली मुकाबला इतना रोचक था कि श्रौताओं ने कव्वाली के दौरान नजरानों का ढेर लगा दिया और फजर की नवाज तक कव्वालियों का लुत्फ उठाते रहे। कार्यक्रम की शुरूआत में कव्वालों की टीम सहित बारां, अंता, मांगरोल, सीसवाली, अटरू, छबड़ा, किशनगंज से आये अतिथियों का उपसभापति नरेश गोयल मेलाध्यक्ष प्रतिनिधि पुरूषोत्तम नागर, प्रदीप विजयवर्गीय, शिवशंकर यादव, परवेज खान, ने माल्यार्पण और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।