Loading...

ताज़ातरीन

जयपुर

जयपुर पुलिस ने राज्य सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 13 से 27 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने एक विशाल वाहन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और प्रियदर्शिनी वाहनों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर लोगों को ट्रैफिक नियमों और नशा न करने के प्रति जागरूक किया। Read More

पारिवारिक न्यायालय बार चुनाव में शेखावत अध्यक्ष, नईमुद्दीन उपाध्यक्ष चुने गए

जयपुर

जयपुर पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन के वर्ष 2025-2026 के लिए हुए चुनाव में डीएस शेखावत को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा नईमुद्दीन आकिल और विष्णु कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, जबकि पंकज अरोड़ा महासचिव बने हैं। चुनाव परिणामों के बाद वकीलों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जताई। पूरी कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।

आहंगरान कॉलेज में युवाओं-बालिकाओं का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न

जयपुर

जयपुर के घाटगेट स्थित आहंगरान कॉलेज में रविवार को लोहार बिरादरी द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली बालिकाओं और समाज सेवा में सक्रिय युवाओं का सम्मान किया गया। संस्था के सचिव निजामुद्दीन ने बताया कि युवाओं को रोजगार और शिक्षा से जोड़ने के लिए कॉलेज में नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस मौके पर जाकिर हुसैन समेत समाज के कई गणमान्य लोग…

default-image

दी बार एसोसिएशन वक्फ जयपुर वक़्फ़ जायदादों के रजिस्ट्रेशन में मदद करेगी

जयपुर

संशोधित वक़्फ़ अधिनियम 2025 के तहत रजिस्ट्रेशन की तारीख (6 दिसंबर 2025) निकलने के बाद परेशान वक़्फ़ कमेटियों की मदद के लिए 'दी बार एसोसिएशन वक़्फ़ जयपुर' आगे आई है। एसोसिएशन ने घोषणा की है कि वे नि:शुल्क कैम्प लगाएंगे और राजस्थान वक़्फ़ अधिकरण में तारीख बढ़ाने के लिए याचिका दायर करेंगे। महासचिव मोहम्मद असलम खान ने बताया कि यह सारी कानूनी सहायता मुतवल्लियों को मुफ्त दी जाएगी।

ए. आर. वेलफ़ेयर फाउंडेशन ने शुरू किया आरएससीआईटी ट्रेनिंग कोर्स:

जयपुर

जयपुर के ए. आर. वेलफ़ेयर फाउंडेशन ने ऑल संत चर्च स्कूल में गरीब लड़कियों के लिए एक मुफ्त RSCIT कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स का शुभारंभ किया है। तीन महीने के इस कोर्स में 20 लड़कियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस पहल का खर्च फाउंडेशन और रिटायर्ड सीनियर सिविल ऑफिसर्स द्वारा उठाया जा रहा है, जबकि कंप्यूटर लैब की सुविधा गीता मित्तल फाउंडेशन और स्कूल द्वारा दी गई है। कार्यक्रम में रिटायर्ड…

उमर खालिद को 14 दिन की अंतरिम जमानत मिली:

नई दिल्ली

दिल्ली दंगों के आरोपी और पूर्व JNU छात्र उमर खालिद को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 14 दिनों (16 से 29 दिसंबर) की अंतरिम जमानत दी है। यह जमानत उन्हें अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए मिली है। कोर्ट ने रिहाई के लिए सख्त शर्तें रखी हैं, जिसमें सोशल मीडिया का इस्तेमाल न करना और गवाहों से संपर्क न करना शामिल है। उन्हें 29 दिसंबर को वापस…

default-image

नितिन नवीन होंगे भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को एक अहम फैसला लेते हुए बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। नए पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव तक वह जेपी नड्डा का कार्यभार संभालेंगे। भाजपा में अक्सर कार्यकारी अध्यक्ष ही पूर्णकालिक अध्यक्ष बनते हैं, जिससे इस नियुक्ति के मायने और बढ़ जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नवीन को बधाई देते हुए उन्हें एक परिश्रमी…

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने की मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात

नई दिल्ली

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात कर UMEED पोर्टल की समस्याओं पर चर्चा की। बोर्ड ने कहा कि तकनीकी खामियों और कम समय सीमा के कारण लाखों वक्फ संपत्तियां अपलोड नहीं हो पाई हैं। असदुद्दीन ओवैसी समेत अन्य सदस्यों ने सरकार से अपलोडिंग की समय सीमा को 6 महीने से बढ़ाकर 1 साल करने की मांग की…

कांग्रेस की रैली में पीएम मोदी के खिलाफ लगे विवादित नारे, भड़की भाजपा

नई दिल्ली

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की विशाल रैली के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ लगे विवादित नारों पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। शहजाद पूनावाला और संबित पात्रा ने इसे पीएम का अपमान बताया। वहीं, राहुल गांधी ने अपने भाषण में दावा किया कि पीएम का आत्मविश्वास खत्म हो चुका है और उन्होंने चुनाव आयुक्तों पर भाजपा के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाते हुए भविष्य में…

default-image

भ्रष्टाचार की जांच कमेटी बनाना समय बर्बाद करना है

जयपुर

राजस्थान में विधायक निधि में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए बनाई गई कमेटी को इस रिपोर्ट में केवल समय की बर्बादी बताया गया है। सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा गठित इस कमेटी में उन्हीं अधिकारियों को शामिल किया गया है जिन पर सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट का दावा है कि जयपुर नगर निगम में सड़कों और नालियों का निर्माण केवल कागजों में हो रहा है और 100% पैसा डकार…

1 20 21 22 23 24 213