Loading...

ताज़ातरीन

लंदन

ब्रिटेन की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनियन ने 202 वर्षों के इतिहास में पहली बार किसी फिलिस्तीनी मूल की छात्रा को अपना अध्यक्ष चुना है। सेंट एडमंड हॉल की छात्रा अरवा हनीन एलराएस ने अपनी प्रतिद्वंद्वी लीसा बारकोवा को हराकर यह जीत हासिल की। अरवा, जो कि 'हार्ट ऑफ ए प्रोटेस्ट' डॉक्युमेंट्री से भी जुड़ी रही हैं, 2026 के ट्रिनिटी टर्म में पदभार संभालेंगी। उनके पिता ने इसे अरब और फिलिस्तीनी समुदाय… Read More

बरेली में बुलडोजर ऐक्शन पर सुप्रीम कोर्ट का ब्रेक:

बरेली

सुप्रीम कोर्ट ने बरेली के सूफी टोला में चल रही बुलडोजर कार्रवाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। बीडीए की टीम पिछले दो दिनों से सपा नेता और मौलाना तौकीर रजा के करीबियों के मैरिज हॉल (गुड मैरिज हॉल और एवान-ए-फरहत) को ध्वस्त कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता फरहत जहां की अपील पर सुनवाई करते हुए उन्हें 7 दिन की अंतरिम राहत दी है और मामला…

थाना संजय सर्किल की बड़ी कार्यवाही:

जयपुर

जयपुर (उत्तर) के संजय सर्किल थाना पुलिस ने चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। परिवादी धीरज कुमार के घर से 21 नवंबर को मोबाइल और नकदी चोरी हुई थी। थानाधिकारी उमेश बेनीवाल की टीम ने सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर पहले मुख्य आरोपी मकसूद खान (झोटवाड़ा) को पकड़ा और फिर उसकी निशानदेही पर चोरी का मोबाइल खरीदने वाले शेर सिंह…

default-image

वाहिद नकवी अध्यक्ष और मोहम्मद असलम खान बने महासचिव:

जयपुर

जयपुर में दी बार एसोसियेशन वक्फ के चुनाव 2 दिसंबर को संपन्न हुए। इसमें अब्दुल वाहिद नकवी को अध्यक्ष और मोहम्मद असलम खान को महासचिव पद पर निर्विरोध चुना गया। चुनाव प्रक्रिया सुनील माथुर, अंसार अहमद और अनवर खान जैसे वरिष्ठ अधिवक्ताओं की देखरेख में पूरी हुई। साथ ही नई कार्यकारिणी कमेटी का भी गठन किया गया।

जामिया तैयबा एजुकेशन सोसाइटी की पहल:

जयपुर

जयपुर में बढ़ती सर्दी को देखते हुए जामिया तैयबा एजुकेशन सोसाइटी ने एक सराहनीय पहल की है। संस्था ने 5 दिसंबर को शहर के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर पक्षियों के लिए कृत्रिम घोंसले लगाए। संस्था का उद्देश्य नेस्टिंग सीजन (Nesting Season) और सर्दी के दौरान पक्षियों को सुरक्षित ठिकाना मुहैया कराना है। इसके साथ ही संस्था ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने घरों की छतों…

जयपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र प्रहार’:

जयपुर

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने चैन, पर्स और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले अपराधियों के खिलाफ 'ऑपरेशन वज्र प्रहार' चलाया। 6 दिसंबर 2025 को पुलिस ने पूरे शहर में गोपनीय तरीके से 1074 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। इस अभियान का नेतृत्व सभी डीसीपी ने अपने क्षेत्रों में किया। कार्रवाई के दौरान आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और अन्य धाराओं के तहत कुल 327 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 43 संदिग्ध वाहन…

default-image

सेंट सोल्जर कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन:

जयपुर

जयपुर के सी-स्कीम स्थित सेंट सोल्जर पीजी कॉलेज फॉर गर्ल्स में 2 दिसंबर 2025 को रक्तदान शिविर लगाया गया। एचडीएफसी बैंक और नवजीवन ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का मकसद रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था। कॉलेज की छात्राओं और स्टाफ ने इसमें उत्साह से भाग लिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं को फूल और शॉल देकर सम्मानित किया।

मुस्लिम फोरम ने कहा- “बाबरी आज भी फैसले का इंतजार कर रही”

जयपुर

जयपुर के एमडी रोड स्थित मुस्लिम मुसाफिर खाने में रविवार (6 दिसंबर) को राजस्थान मुस्लिम फोरम द्वारा एक सामूहिक दुआ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर न्याय की मांग करना था। जमाते इस्लामी हिंद के प्रदेशाध्यक्ष मुहम्मद नाजीमुद्दीन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला न्यायपूर्ण नहीं था और मस्जिद आज भी इंसाफ का इंतजार कर रही है। फोरम ने संकल्प लिया कि…

बिना अनुमति बनी 5 मंजिला इमारत पर चला JDA का बुलडोज़र:

जयपुर

जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने मालवीय नगर के सेक्टर-9 में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 मंजिला निर्माणाधीन होटल को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, रिहायशी इलाके में 90 गज के प्लॉट पर बिना जेडीए की अनुमति के यह कॉमर्शियल निर्माण किया जा रहा था। शनिवार को बेसमेंट की खुदाई के दौरान इमारत एक तरफ झुक गई थी, जिससे खतरा बढ़ गया था। वहीं, होटल मालिक ने कार्रवाई का…

default-image

नेशनल मुस्लिम वीमेन वेलफ़ेयर सोसाइटी:

जयपुर

जयपुर में नेशनल मुस्लिम वीमेन वेलफ़ेयर सोसाइटी ने शनिवार को मतदाता सूची जागरूकता (SIR) को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्ष निशात हुसैन के नेतृत्व में संस्था का लक्ष्य उन लोगों को मतदाता सूची में शामिल करना है जिनके नाम छूट गए हैं। इसके लिए सोसाइटी की एक टीम लोगों को 'फॉर्म नंबर 6' भरने में मदद करेगी और स्थानीय बीएलओ (BLO) के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेगी कि हर…

1 22 23 24 25 26 213