डॉ. मीर आज़म अली जैदी सम्मानित
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजा पार्क स्थित पिंक कैफ़े में रविवार 22 जून को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उर्दू भाषा के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. मीर आज़म अली जैदी को सेडरब्रुक यूनिवर्सिटी, अमेरिका द्वारा प्रदान की गई मानद डॉक्टरेट की उपाधि पर उन्हें औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया। यह विशेष कार्यक्रम ए.आर. वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें आयोजक के रूप में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी ए.आर. खान ने मुख्य भूमिका निभाई। समारोह में शहर के कई साहित्य प्रेमी, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। डॉ. मीर आज़म अली जैदी को यह उपाधि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार एवं विकास में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दी गई है। उन्होंने दशकों से उर्दू साहित्य, भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय भाषाई विरासत को पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
