Loading...

रणथम्भोर दुर्ग की ऐतिहासिक वादियों में गूंजा योग का स्वर

सवाई माधोपुर

Follow us

Share

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष, वन व पुरातत्व विभागों का संयुक्त आयोजन

सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग, वन विभाग एवं पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पर्यटन स्थल रणथम्भोर दुर्ग की पावन भूमि पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। प्रकृति की गोद में स्थित इस दुर्ग पर योग साधना कर ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के साथ योग जैसे प्राचीन भारतीय ज्ञान को जोड़कर जनसामान्य में स्वास्थ्य जागरूकता संदेश दिया गया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे मुख्य अतिथि उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक, रणथम्भौर बाघ परियोजना रामानंद भाकर एवं पुरातत्व विभाग के उपनिदेशक मनोज द्विवेदी ने सम्पन्न किया। योगाभ्यास का संचालन आयुष विभाग से योग प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम गौतम के निर्देशन में किया गया, जिसमें योग प्रशिक्षक ओमेन्द्र सिंह ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विविध योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर वन विभाग के एसीएफ तेजस पाटिल, विष्णु गुप्ता, निखिल शर्मा, अश्वनी प्रताप (रेंजर),योगेश शर्मा (फॉरेस्टर), सुरेन्द्र सांधू (उद्यान प्रभारी रणथम्भोर दुर्ग) सहित वन व पुरातत्व विभाग के अनेक अधिकारी-कर्मचारी, ट्रेनीज वन्य जीव गाइड्स एवं अन्य स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि डीएफओ रामानंद भाकर ने अपने संबोधन में कहा कि “नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मबल और सकारात्मक सोच को भी सुदृढ़ करता है।” उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं योग संकल्प शपथ के साथ हुआ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।