दार-अल-अरकम पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण किया
जयपुर के दार-अल-अरकम पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। विद्यार्थियों ने ध्वजारोहण किया और देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने घर से बनाए प्रोजेक्ट्स और रंग-बिरंगी वेशभूषा से सबका मन मोह लिया। शहीदों के बलिदान पर आधारित प्रस्तुतियों ने सभी को भावुक कर दिया। अंत में बच्चों को मिठाई बांटी गई। Read More
