जिला पुलिस अधीक्षक की पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी सम्पन्न
चूरू (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर जय यादव आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला चूरू ने बताया कि 16 अगस्त को रिजर्व पुलिस लाईन चूरू के सभागर में जिले के समस्त अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी ली गई। अपराध गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) चूरू तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसंधान सैल चूरू सहित जिले के समस्त वृताधिकारी एवं थानाधिकारी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक जिला चूरू ने सर्किल तथा थानों में अपराधों व उनकी रोकथाम के लिए किये गये प्रयासो की जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इंसदादी तथा माईनर एक्ट की कार्यवाही ज्यादा प्रभावी तरिके से करने पर जोर दिये जाने के निर्देश दिये गये। भारत सरकार द्वारा नये आपराधिक कानून बीएनएस एवं बीएनएसएस को प्रभावी रूप से संचालन हेतु राजस्थान राज्य को मॉडल स्टेट बनाया जाना है। इस सम्बन्ध में जिले के समस्त पुलिस अधिकारियो को राजस्थान मॉडल के अनुरूप नये आपराधिक कानून 2023 के अन्तर्गत सफल क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश दिये गये है। 60 व 90 दिन की समया अवधि में प्रकरणो का निस्तारण करने, मेडिकल करवाने के लिये तहरीर सीसीटीएनएस के माध्यम से भेजने, आईगोट कर्मयोगी एप का रजिस्ट्रेशन करने गुण्डा एक्ट, 107, बीएनएस राजपासा एवं अन्य अपराधियो के खिलाफ ऑनलाईन डाडा अपडेट करने तथा प्रत्येक कार्यवाही विवरण को सीसीटीएनएस मॉड्युल पर निरन्तर अपडेट करने हेतु निर्देशित किया गया। मालखाना में जप्त माल एवं धारा 52ए एनडीपीएस एक्ट में जप्त माल एवं वाहनो के निस्तारण बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। अपराध गोष्ठी से पूर्व एसआरकेपीएस प्रतिनिधि राजन चौधरी ने कोटपा पर विस्तृत जानकारी देते हुए युवा पीढी को नशे से दूर रखने हेतु कोटपा की धारा 4,5,6 अ व ब तथा 7 का प्रभावी कियान्वयन करने पर बल दिया। चौधरी ने कहा कि माह में एक बार अभियान के माध्यम से कोटपा का पालन सुनिश्चित करे। उन्होने तम्बाकू मुक्त विधालय, तम्बाकू मुक्त गॉव व तम्बाकू मुक्त युवा पिढी बनाने के लिये पुलिस के सहयोग की अपील करते हुये कहा की तम्बाकू मुक्त चुरू बनाने में आमजन का भी सहयोग लेवे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
