Loading...

क्राइम

जयपुर

जयपुर पुलिस की साउथ डीएसटी टीम ने 'टटलू बाज गैंग' के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि यह गिरोह इंस्टाग्राम पर नोटों की गड्डियों की रील पोस्ट करता था और लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देता था। जब पीड़ित इनके जाल में फंसते, तो उन्हें सुनसान जगह बुलाकर लूट लिया जाता था। पुलिस ने इनके पास से एक गाड़ी और बाइक… Read More

16 साल से फरार टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार: 85 लाख के हीरे लेकर भागा था

जयपुर

जयपुर के माणकचौक थाना पुलिस ने 16 साल से फरार 25,000 रुपये के ईनामी और टॉप-10 सूची में शामिल अपराधी रामप्रसाद डे को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी 2009 में एक व्यापारी से 85 लाख रुपये के हीरे लेकर फरार हो गया था। इस गिरफ्तारी में कांस्टेबल गिरधर सिंह का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने तकनीकी सहायता और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी को ट्रेस किया।

डीएसटी टीम ने फरार ₹25 हज़ार के इनामी अपराधी अनुज बिजारणिया को पकडने में पायी सफलता

जयपुर

जयपुर शहर (पश्चिम) पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। डीसीपी हनुमान प्रसाद के मार्गदर्शन और डीएसटी प्रभारी गणेश सैनी के नेतृत्व में टीम ने ₹25,000 के इनामी अपराधी अनुज बिजारणिया उर्फ अनोज को गिरफ्तार किया है।

default-image

पुलिस थाना खोह नागोरियान की अवैध जुओं के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

जयपुर

खोह नागोरियान थाना पुलिस ने थानाधिकारी ओमप्रकाश मालवा के नेतृत्व में अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 17 नवंबर की रात को गोनेर रोड पर स्थित एक दुकान की दूसरी मंजिल पर छापा मारा गया। पुलिस ने मौके से 28 जुआरियों को ताश-पत्ती के साथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। जुआरियों के कब्जे से कुल ₹8,61,000 रुपये की जुआ राशि बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस थाना…

जौहरी बाज़ार में 38 किलो चांदी लूट का बड़ा खुलासा, माणकचौक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

जयपुर

जयपुर के जौहरी बाज़ार स्थित 'गजानंद ज्वैलर्स' में 19 नवंबर को हुई बड़ी लूट की वारदात का माणकचौक थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद दो आरोपियों— अकरम और हितेश प्रजापत को गिरफ्तार किया है।

जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम ने अवैध गैस रिफिलिंग नेटवर्क का किया भंडाफोड़

जयपुर

स कार्रवाई में कुल 480 गैस सिलेंडर (घरेलू और वाणिज्यिक), 6 पिकअप वाहन, और 5 रिफिलिंग मशीनें जब्त की गईं, जबकि 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जब्त किए गए वाहनों में लक्ष्य इंडेन रामपुरिया जगतपुरा की गाड़ियां भी शामिल थीं, जिससे एजेंसी की संभावित संलिप्तता की जांच की जा रही है।

default-image

अवैध एलपीजी गैस रिफलिंग करने वाले दो मुल्जिम गिरफ्तार

जयपुर

जयपुर उत्तर पुलिस ने रिहायशी इलाकों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से अवैध रूप से वाहनों में गैस रिफलिंग करने की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उपायुक्त करण शर्मा के निर्देश पर जालूपुरा थाना पुलिस की टीम ने चांद शाह बाबा की दरगाह के पास छापा मारा और दो मुल्जिमों मोहम्मद मोहसिन और मोहम्मद ताज को गिरफ्तार किया।

गलता गेट थाना पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकड़ा

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा 4 नवंबर से 18 नवंबर 2025 तक चलाए जा रहे 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जयपुर उत्तर की गलता गेट थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे 48 पर बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध रूप से स्मैक बेचते महिला नेहा कुरैशी को किया गिरफ्तार

जयपुर

जयपुर पुलिस ने ऑपरेशन "क्लीन स्वीप" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से स्मैक बेच रही एक महिला नेहा कुरैशी (उम्र 23 साल) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 ग्राम 45 मिलीग्राम स्मैक और ₹2,900 रुपये की बिक्री राशि जब्त की है। पूछताछ में नेहा कुरैशी ने खुलासा किया कि वह पिछले 20-25 दिनों से यह धंधा कर…

default-image

अपहरण कर लूट करने के तीन अभियुक्त बापर्दा गिरफ्तार

जयपुर

जयपुर उत्तर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहरण और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। यह वारदात 17 अक्टूबर 2025 को हुई थी, जहाँ परिवादी मुकेश कुमार वासवानी को सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से एक अज्ञात लड़के ने बिजनेस का झांसा दिया था। परिवादी को स्विफ्ट कार में बिठाकर दिल्ली बाईपास रोड पर ले जाया गया, जहाँ उसके…

1 2 3 4 16