अपहरण कर लूट करने के तीन अभियुक्त बापर्दा गिरफ्तार
परिवादी को सोशल मीडिया ऐप्प के जरिये बिजनेस करने का झांसा देकर की अपहरण व लूट की वारदात
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करन शर्मा आईपीएस ने बताया कि 18 अक्टूबर 2025 को परिवादी मुकेश कुमार वासवानी द्वारा पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर रिपोर्ट पेश की गई।
वारदात का विवरण
- 17 अक्टूबर 2025 को सुबह परिवादी की सोशल मीडिया एप्प से एक अज्ञात लड़के से आनलाईन बात हुई।
- उसने परिवादी को बिजनेस प्लान बताया और मिलने का झांसा दिया।
- टेलीग्राम पर बात होने के बाद जब परिवादी उससे मिलने गया, तो उसे एक स्वीफ्ट कार में बिठाकर ले जाया गया।
- थोड़ा आगे चलने पर उसके और साथी कार में बैठ गए और परिवादी के साथ मारपीट करने लगे।
- वे उसे दिल्ली बाईपास रोड पर ले गए, जहाँ उसके साथ मारपीट की गई और उसका मोबाईल छीनकर उससे आनलाईन रूपये निकाल लिए।
- रूपये निकालने के पश्चात उसे दिल्ली बाईपास रोड पर पटककर चले गए।
पुलिस टीम का विवरण और कार्रवाई
अपहरण व लूट की वारदात को गंभीरता से लेते हुए राजेश गौतम पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी, पुलिस थाना ब्रह्मपुरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
गठित टीम के सदस्य
- जगदीश नारायण (उप निरीक्षक)
- कानि. उमेशचन्द न. 4876
- कानि. कानाराम न. 9033
- कानि. लालसिंह न. 11689
- कानि. रतिराम न. 9200
- कानि. प्रदीप न. 9209
- कानि. नफेसिंह न. 6038
- साइबर एक्सपर्ट टीम से नन्छूराम (कानि. 9260)
गठित टीम द्वारा तकनीकी सहायता व मुखबीरी तंत्र का उपयोग कर अभियुक्तगण का लगातार पीछा कर दस्तयाब किया गया है। अभियुक्तगण का एक साथी विकास मीणा फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
