पुलिस थाना खोह नागोरियान की अवैध जुओं के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
कुल 28 जुआरियों को ताश-पत्ती के साथ जुआ खेलते किया गया गिरफ्तार
अवैध जुए के अड्डे पर दबिश
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। थानाधिकारी थाना खोह नागोरियान ओमप्रकाश मालवा (पु०नि) के नेतृत्व में गठित टीम (जिसमें मुकेश कुमार उनि, शिवचरण हैड कानि 693, कमलेश कानि 3782, सुमनेश कानि 9385, आसिफ कानि. 9933, रामातवार कानि 12298 शामिल थे) द्वारा 17 नवंबर की रात्रि में अवैध जुए के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।
घर में ताश पत्ती से अवैध जुए की सूचना प्राप्त होने पर टीम ने दबिश दी और 28 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया।
-
स्थान: बीपीएल गोदाम के सामने गोनेर रोड पर स्थित दुकान की द्वितीय मंजिल।
-
बरामदगी: गिरफ्तार जुआरियों के कब्जे से कुल ₹8,61,000 रुपये जुआ राशि और जुआ आर्टिकल (ताश-पत्ती) बरामद किए गए।
कानूनी कार्यवाही
अवैध जुए के संबंध में की गई इस कार्यवाही के लिए पुलिस थाना खोह नागोरियान पर अभियोग संख्या 661/2025 अपराध धारा 3/4, 13 आरपीजीओ व 112(2), 318(3) बी.एन.एस. में दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार कुल 28 जुआरियों से प्रकरण में अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार मुल्जिमान (कुछ नाम):
-
संतोष कुमार सोनी पुत्र हनुमान दास, उम्र 50 साल, जाति सोनी।
-
सताब खान पुत्र बत्तू खाँ, जाति मुसलमान, उम्र 72 साल।
-
अंकुर पटेल पुत्र मफथ भाई, जाति गुजराती, उम्र 45 साल।
-
उमरदराज पुत्र मुनेर खाँ, जाति मुसलमान, उम्र 35 साल।
-
मोहम्मद आसद पुत्र मरहूम इशाक, जाति मुसलमान, उम्र 26 साल।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
