Loading...

बड़े घटनाक्रम

जयपुर

जयपुर के ब्रज उपाध्याय की कंपनी ‘हमारा ब्रांड’ ने केवल 5 महीनों में 60 वर्टिकल ड्रामा (Viralo TV के लिए) शूट कर नया रिकॉर्ड बनाया है। पृष्ठभूमि: ब्रज उपाध्याय ने 2000 में मुंबई का रुख किया और 2010 में सविता शर्मा के साथ मिलकर इस कंपनी की शुरुआत की। उपलब्धियां: कंपनी ने 390+ स्टार्टअप्स की ब्रांडिंग की है। साथ ही बजाज फाइनेंस, रैपिडो (राजकुमार राव) जैसे बड़े विज्ञापनों और 'सावधान… Read More

डीएसटी टीम ने फरार ₹25 हज़ार के इनामी अपराधी अनुज बिजारणिया को पकडने में पायी सफलता

जयपुर

जयपुर शहर (पश्चिम) पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। डीसीपी हनुमान प्रसाद के मार्गदर्शन और डीएसटी प्रभारी गणेश सैनी के नेतृत्व में टीम ने ₹25,000 के इनामी अपराधी अनुज बिजारणिया उर्फ अनोज को गिरफ्तार किया है।

मस्जिद गिराने की मांग को लेकर शिमला के संजौली में अनशन पर बैठे हिंदू संगठन, प्रशासन को दी चेतावनी

शिमला

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के संजौली क्षेत्र में अवैध घोषित मस्जिद को लेकर विवाद गहरा गया है। हिंदू संघर्ष समिति और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता पिछले चार दिनों से संजौली थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं और आमरण अनशन कर रहे हैं।

default-image

पुलिस थाना खोह नागोरियान की अवैध जुओं के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

जयपुर

खोह नागोरियान थाना पुलिस ने थानाधिकारी ओमप्रकाश मालवा के नेतृत्व में अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 17 नवंबर की रात को गोनेर रोड पर स्थित एक दुकान की दूसरी मंजिल पर छापा मारा गया। पुलिस ने मौके से 28 जुआरियों को ताश-पत्ती के साथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। जुआरियों के कब्जे से कुल ₹8,61,000 रुपये की जुआ राशि बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस थाना…

जौहरी बाज़ार में 38 किलो चांदी लूट का बड़ा खुलासा, माणकचौक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

जयपुर

जयपुर के जौहरी बाज़ार स्थित 'गजानंद ज्वैलर्स' में 19 नवंबर को हुई बड़ी लूट की वारदात का माणकचौक थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद दो आरोपियों— अकरम और हितेश प्रजापत को गिरफ्तार किया है।

जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम ने अवैध गैस रिफिलिंग नेटवर्क का किया भंडाफोड़

जयपुर

स कार्रवाई में कुल 480 गैस सिलेंडर (घरेलू और वाणिज्यिक), 6 पिकअप वाहन, और 5 रिफिलिंग मशीनें जब्त की गईं, जबकि 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जब्त किए गए वाहनों में लक्ष्य इंडेन रामपुरिया जगतपुरा की गाड़ियां भी शामिल थीं, जिससे एजेंसी की संभावित संलिप्तता की जांच की जा रही है।

default-image

लक्ष्य सेन ने जीता ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब

नई दिल्ली

भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष एकल खिताब जीत लिया है। फाइनल में उन्होंने जापान के युशी तनाका को 38 मिनट में 21-15, 21-11 से सीधे गेमों में हराया। पेरिस ओलंपिक के बाद खराब दौर से गुजर रहे 24 वर्षीय सेन के लिए यह सत्र का पहला अंतर्राष्ट्रीय खिताब है।

प्रशांत किशोर ने अपनी कमाई की 90 फीसदी राशी जन स्वराज पार्टी को दान की

Patna

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद जन सुराज पार्टी (JSP) के नेता प्रशांत किशोर (पीके) ने पार्टी को मजबूत करने के लिए एक बड़ा आर्थिक और राजनीतिक संकल्प लिया है। चंपारण में प्रायश्चित उपवास तोड़ने के बाद, पीके ने ऐलान किया कि वह दिल्ली का एक घर छोड़कर अपनी सारी चल-अचल संपत्ति जन सुराज पार्टी को दान कर रहे हैं।

अजमेर दरगाह पहुंचे नीतीश सरकार के मंत्री जमा खान

Ajmer

बिहार की नीतीश सरकार में एनडीए के इकलौते मुस्लिम विधायक और मंत्री मोहम्मद जमा खान ने चुनाव में अपनी जीत और दोबारा मंत्री बनने पर अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचकर शुकराना (धन्यवाद) अदा किया। उन्होंने सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती को अकीदत की चादर पेश की और सीएम नीतीश कुमार की अच्छी सेहत के लिए दुआ मांगी।

default-image

जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने “आदर्श पड़ोसी, आदर्श समाज” अभियान शुरू किया

जयपुर

जमाअत-ए-इस्लामी हिंद (JIH) ने 21 से 30 नवंबर 2025 तक "आदर्श पड़ोसी, आदर्श समाज" के नारे के साथ 10 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस मुहिम का उद्देश्य पड़ोसियों के अधिकारों और सामुदायिक सद्भावना को मजबूत करना है, जिसे इस्लाम एक सामंजस्यपूर्ण समाज की आधारशिला मानता है।

1 7 8 9 10 11 48