भाजपा नेता चंद्रमनोहर बटवाड़ा ने वार्ड 75 की जनता को दिया समाधान का भरोसा
-इलाके में फैली गंदगी, बीमारियों का खतरा
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जयपुर के रामगंज क्षेत्र के वार्ड संख्या 75 में शनिवार को जनता की समस्याएं सुनने पहुंचे किशनपोल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चंद्रमनोहर बटवाड़ा। जनसुनवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने साफ-सफाई, जलभराव और मौसमी बीमारियों से जुड़ी गंभीर समस्याएं सामने रखीं। लोगों ने बताया कि वार्ड के वर्तमान पार्षद लंबे समय से क्षेत्र से नदारद हैं। जनता जब भी अपनी पीड़ा लेकर जाती है, उन्हें कोई सुनवाई नहीं मिलती। बारिश के दौरान गलियों में गंदगी फैल जाती है, नालियां बजबजाती हैं, और डेंगू-चिकनगुनिया जैसे रोग पनपने लगते हैं। जनता की बात सुनकर चंद्रमनोहर बटवाड़ा ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा जनता ने मुझे अपनी पीड़ा बताई है, मैं इसे नज़रअंदाज नहीं कर सकता। जल्द ही निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को जानकारी दी जाएगी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। मैं जनता को भरोसा देता हूँ कि समाधान जल्द होगा। स्थानीय लोगों ने भी भाजपा प्रत्याशी के हस्तक्षेप पर उम्मीद जताई कि अब शायद उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सकेगा। वही स्थानीय लोगों में शकील मंसूरी,अलीम जागीरदार,खालिद मंसूरी,आफताब हिन्दुस्तानी,आसिफ,जफर मिर्ज़ा,फरीद जैकी,नदीम अंसारी,आबिद एडवोकेट ने चंद्रमनोहर बटवाड़ा का साफा माला पहनाकर स्वागत किया, दूसरी तरफ वार्ड 75 के पार्षद का कहना है कि वार्ड में साफ-सफाई एवं अन्य कार्य नियमितरुप हो रहे हैं। काम नहीं होने के आरोप सही नहीं है। काम नहीं होने के आरोप वे लोग लगा रहे हैं जिनको वार्ड में राजनीति में रुचि है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
