Loading...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कॉमर्स स्टूडेंट्स का करियर होगा स्मार्ट

फ़ाइल

Follow us

Share

कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं की पढ़ाई करने वाले ज्यादातर स्टूडेंट्स कॉलेज में बीबीए, बीसीए, बीकॉम जैसे कोर्सेस में एडमिशन लेते हैं। एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में कॉमर्स वालों के लिए भी ऐसे कई ऑप्शन हैं, जिनसे वे अपने इन्हीं कॉमन कोर्सेस को नया टच दे सकें। अपनी फील्ड से जुड़े एआई टूल्स सीखकर करियर में ग्रोथ हासिल करना आसान हो जाएगा।
12वीं के बाद बेस्ट करियर ऑप्शन चुन पाना आसान नहीं है। इसके लिए कई फैक्टर्स को ध्यान में रखना पड़ता है । कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं करने के बाद किसी भी एआई कोर्स में एडमिशन लेने से पहले उसका फ्यूचर स्कोप, उस क्षेत्र में नौकरियां, जॉब में आपकी स्किल का इस्तेमाल और सैलरी समेत कई बातों को ध्यान में रखें। जानिए कॉमर्स से 12वीं करने के बाद कॉलेज में कौन से एआई कोर्स कर सकते हैं।

कॉमर्स वालों के लिए बेस्ट AI कोर्स
हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स 10वीं के बाद कॉमर्स स्ट्रीम में एडमिशन लेते हैं। इसमें इकोनॉमिक्स, फाइनेंस, अकाउंटेंसी जैसे विषय प्रमुखता से पढ़ाए जाते हैं।अब कॉमर्स से जुड़े बीबीए, बीसीए और बीकॉम जैसे कोर्सेस में भी एआई का तड़का लगाकर उन्हें स्पेशल बना सकते हैं।

बीबीए इन डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
इस कोर्स के जरिए बिजनेस मैनेजमेंट में AI का इस्तेमाल सीख सकते हैं, जैसे मार्केटिंग और डेटा-आधारित निर्णय लेना। यह डेटा एनालिस्ट या बिजनेस इंटेलिजेंस एनालिस्ट जैसे करियर के लिए तैयार करता है।
कहां से करें: सिम्बायोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट स्टडीज (पुणे), क्राइस्ट यूनिवर्सिटी (बेंगलुरु)।
अवधि: 3 साल।
पात्रता: 12वीं में 50-60% अंक (किसी भी स्ट्रीम से), कुछ कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा।

बीकॉम विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
यह कोर्स अकाउंटिंग, फाइनेंस और AI टूल्स (जैसे डेटा एनालिटिक्स) का कॉम्बिनेशन है। फाइनेंशियल एनालिस्ट और मार्केट रिसर्चर जैसे रोल के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
कहां से करें: यूनिवर्सल AI यूनिवर्सिटी (मुंबई), सेंट जेवियर्स कॉलेज (मुंबई)।
अवधि: 3 साल।
पात्रता: 12वीं में 50% अंक, कुछ जगह CUET/UBSAT जैसी परीक्षा होती है।

बीसीए इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
एआई में बीसीए करके AI प्रोग्रामिंग और डेटा माइनिंग सीख सकते हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर, AI एनालिस्ट और डेटा एनालिस्ट जैसे करियर ऑप्शंस के लिए बेस्ट है।
कहां से करें: जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)।
अवधि: 3 साल।
पात्रता: 12वीं में 50% अंक, गणित ऑप्शनल।

डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
कोडिंग के बिना AI टूल्स (जैसे ChatGPT) और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग सीखने के लिए यह बेस्ट डिप्लोमा कोर्स है। AI कंटेंट असिस्टेंट और डेटा लेबलिंग जैसी जॉब्स के लिए शुरुआती अवसर मिल सकते हैं।
कहां से करें: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (Coursera, Udemy, edX)
अवधि: 6 महीने से 1 साल।
पात्रता: 12वीं पास (कोई न्यूनतम अंक नहीं)।

सर्टिफिकेट इन एआई एंड मशीन लर्निंग
इस कोर्स के जरिए डेटा एनालिटिक्स और मशीन लर्निंग की बेसिक समझ हासिल कर सकते हैं। बिजनेस एनालिटिक्स और कस्टमर सर्विस में AI के इस्तेमाल के लिए फायदेमंद।
कहां से करें: Google AI Essentials, IBM SkillsBuild, Pickl।AI।
अवधि: 3-6 महीने।
पात्रता: 10वीं/12वीं पास, कोई टेक्निकल नॉलेज जरूरी नहीं।

AI कोर्स के फायदे
डेटा एनालिसिस स्किल्स: डेटा से बिजनेस के लिए उपयोगी जानकारी निकालना, जैसे कस्टमर बिहेवियर की भविष्यवाणी करना।
बिजनेस इंटेलिजेंस: AI टूल्स से मार्केटिंग और फाइनेंशियल स्ट्रैटेजी में बेहतर निर्णय लेना।
करियर ग्रोथ: डेटा एनालिस्ट, बिजनेस इंटेलिजेंस एनालिस्ट या AI कंसल्टेंट जैसे रोल्स में औसत वेतन ₹3-12 लाख प्रतिवर्ष।
बिना कोडिंग के अवसर: प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और AI टूल टेस्टिंग जैसे जॉब्स के लिए कोडिंग जरूरी नहीं है। आप मैथ या साइंस की स्टैंडर्ड जानकारी के बिना भी कोडिंग जैसे काम कर सकते हैं।
बिजनेस: AI टूल्स से ई-कॉमर्स, डिजिटल मार्केटिंग या स्टार्टअप शुरू करने में मदद।
ग्लोबल अवसर: विदेशी संस्थान से AI कोर्स करने के लिए MSM Unify जैसे कंसल्टेंट्स वीजा और स्कॉलरशिप लेने में मदद करते हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।