राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 23 मार्च तक भरे जा सकते हैं फॉर्म
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से पटवारी के 2020 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 22 फरवरी से 23 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर भर सकते हैं।
योग्यता:
- सीईटी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा पास।
- स्नातक डिग्री या समकक्ष परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पास।
- O लेवल सर्टिफिकेट/ कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा/ डिग्री या पॉलिटेक्निक संस्थान से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष।
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी)।
आवेदन प्रक्रिया:
- उम्मीदवार को ऑनलाइन पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिक्रूटमेंट एडवर्टीजमेंट में उपलब्ध “अप्लाई ऑनलाइन” लिंक पर क्लिक करना होगा।
- SSO पोर्टल से लॉगिन कर “G2C” पर क्लिक करें, फिर “अप्लाई नाउ” लिंक पर क्लिक करें और वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
- फिर अन्य विवरण भरकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
भर्ती विवरण:
- कुल रिक्त पद: 2020
- गैर अनुसूचित क्षेत्र: 1733 पद
- अनुसूचित क्षेत्र: 287 पद
आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
