Loading...

जयपुर में काल बनकर दौड़ा ट्रक; पांच लोगों को कुचला, 4 की दर्दनाक मौत, मरने वाले एक ही परिवार के

जयपुर में काल बनकर दौड़ा ट्रक; पांच लोगों को कुचला, 4 की दर्दनाक मौत, मरने वाले एक ही परिवार के

Follow us

Share

Jaipur 200 Feet Bypass Accident : जयपुर। राजधानी जयपुर के अजमेर-जयपुर हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रोले ने फुटपाथ पर खड़े 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों और पिता की मौत हो गई।। मां गंभीर रूप से घायल है। हादसा इतना भीषण था कि शवों के चिथड़े उड़ गए। एक शव के दो टुकड़े हो गए। बच्चों के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पिता ने इजाल के दौरान दम तोड़ दिया। यह हादसा जयपुर के अजमेर-जयपुर हाईवे पर 200 फीट बत्ती के पास हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। फिलहाल सिविल डिफेंस की टीम लापता बच्चे की तलाश में अभियान चला रही है।

लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए ट्रक ने लोगों को कुचला

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए सड़क किनारे नाले के कवर पर खड़े 3 बच्चों समेत 5 लोगों को कुचल दिया। करीब 20 मीटर तक नाले का ढक्कन टूट गया। तीनों बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। सभी लोग नाले में गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों और घायलों को नाले से निकाला। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाया गया। मृतकों की पहचान राजसमंद के जैतपुरा का निवासी चंद्रप्रकाश और उनके बेटों रमेश (11), दीपक (8),रतन (10) के रूप में हुई है। चंद्रप्रकाश की पत्नी कैलाशी गंभीर रूप से घायल है। कैलाशी के दोनों पैर कट गए हैं। उसका एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा में इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शी बोले, तेज रफ्तार में था ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था। हादसा कैसे हुआ और ट्रक चालक का नियंत्रण कैसे बिगड़ा, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने घटनास्थल से यातायात को नियंत्रित किया।

फिर उसी इलाके में बड़ा हादसा

यह हादसा ऐसे स्थान पर हुआ है, जिसका नाम पहले भी एक बड़े सड़क हादसे के कारण पूरे देश में चर्चा में रहा था। हीरापुरा और अजमेर रोड का यही इलाका दिसंबर 2024 में हुए भीषण टैंकर हादसे का गवाह रहा था। उस घटना की याद आज भी लोगों के मन से नहीं निकली है। दिसंबर 2024 में जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांकरोटा के पास एलपीजी गैस से भरे एक टैंकर की दूसरे वाहन से टक्कर हो गई थी। टक्कर के बाद टैंकर में आग लग गई और देखते ही देखते आसपास से गुजर रहे कई वाहन भी आग की चपेट में आ गए थे सड़क पर कुछ ही मिनटों में भयावह हालात बन गए थे। कई लोग अपने वाहनों में ही फंस गए और जिंदा जल गए थे। उस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई थी। उस घटना ने पूरे राजस्थान को झकझोर कर रख दिया था।

Advertisement

हादसों को लेकर लापरवाही आई सामने

अब एक बार फिर उसी इलाके के आसपास हुए इस नए हादसे ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में तेज रफ्तार और लापरवाही कई बार बड़े हादसों की वजह बन जाती है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। ट्रक चालक की तलाश और हादसे के सही कारणों का पता लगाने की कार्रवाई जारी है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रशासन की ओर से अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी आना बाकी है। शुरुआती सूचना के आधार पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।