मदरसा दारूल उलुम फैजे सरवरी पीर की जाल में पौधरोपन
सांचौर, (रॉयल पत्रिका)। उपखण्ड मुख्यालय से मात्र 7 किमी दूरी पर स्थित अल मशहूर दरगाह हजरत मख्दुम पीर डाडा अब्बनशाह रे.अ. के आस्ताने पर दारूल उलुम फैजे सरवरी उच्च प्राथमिक विद्यालय पीर की जाल में कारगिल विजय दिवस पर एक पेड़ मां के नाम हरयालों राजस्थान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर रविवार को मदरसा में छायादार, फलदार, औषधीय एवं अनेक प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। प्रधानाध्यापक हुसैन खॉ मैत्रीवाड़ा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से न केवल हरियाली बढ़ेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ पर्यावरण व वातावरण का माहौल मिलेगा। मदरसा कार्यलय मोहम्मद अब्बास ने बताया कि विद्यार्थियों की ओर से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण किया गया। राजस्थान सरकार द्वारा ज्यादा से ज्यादा वृक्षरोपण का लक्ष्य रखा गया। इस अवसर पर मौलाना कारी अब्दुल शकूर सिद्दीकी, मौलाना अब्दुल सतार, कारी मुबारक सरवरी, अध्यापक रूस्तम खॉ, अध्यापक रमेश खॉ समस्त स्टाफ व विद्यार्थिय मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
