देश के 14 राज्यों एवं 778 जिलों को पछाड़कर “अंगदान अभियान” में चूरू ने बनायी अलग पहचान
मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार के नेतृत्व में टीम ने अभियान को बनाया जन-जन का अभियान
चूरू (रॉयल पत्रिका) I भारत सरकार द्वारा संचालित अंगदान जीवन संजीवनी अभियान के तहत चूरू मेडिकल कोलेज ने अंगदान शपथ दिलाने में पूरे देश में एक अलग पहचान बनायी है। मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार व अधीक्षक डॉ. दीपक चोधरी के नेतृत्व में एक समर्पित टीम गठित कर इस अभियान को आमजन तक पहुचाया है। इस प्रयास में मेडिकल कॉलेज एवं उससे संबद्ध अस्पताल के समस्त अधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने सक्रिय भूमिका निभायी है। सभी के सामूहिक प्रयासों के परिणामस्वरूप चूरू जिला आज पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान पर पहुंचने से कुछ ही कदम दूर है। देशभर के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत के कुल 28 राज्य, 08 केंद्र शासित प्रदेश एवं 783 जिलों में से चूरू जिले ने 14 राज्यों, 07 केंद्र शासित प्रदेशों एवं 778 जिलों को पीछे छोड़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। इस अभियान को साकार रूप देने में चूरू की कई अग्रणी संस्थाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिनमें राजकीय लोहिया महाविद्यालय, विधि महाविद्यालय, कैरियर कॉलेज, राजस्थान नर्सिंग कॉलेज, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर, प्राइवेट अस्पताल हार्ट केयर, शिवम ऑर्थो, जीवन रेखा अस्पताल तथा समस्त मेडिकल प्रतिनिधि प्रमुख हैं। इसी क्रम में समस्त चिकित्सा शिक्षकगण, चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी, अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारी वर्ग की भूमिका भी अत्यंत सराहनीय रही है। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने बताया कि चूरू जिले को राज्य में शीर्ष स्थान दिलाने में प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का योगदान अमूल्य रहा है। जिन्होंने समर्पण के साथ अंगदान अभियान को सफल बनाया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
