कारगिल विजय दिवस पर किया वीर जवानों का सम्मान
शब्बीर हुसैन
बारां (रॉयल पत्रिका)। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के जवानों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बारां रनर क्लब द्वारा संस्था धर्मशाला में 2 दिवसीय कारगिल सैनिकों का प्रोग्राम आयोजित किया गया था। उसी में अंतरास्ट्रीय वैश्य महा सम्मलेन बारां महिला विंग की अध्यक्ष नीतू गुप्ता, युवा विंग के अध्यक्ष भानू पोरवाल, वरिष्ठ समाजसेवी ललित मोहन खंडेलवाल सचिव आनंद बंसल ने सैनिकों के ललाट पर तिलक लगाकर माला पहनाई व सभी का मुंह मीठा करा कर सभी का सम्मान किया। देश के लिए हमेशा समर्पित रहने के लिए सभी की प्रशंसा की। सभी अतिथियों ने देशभक्त सैनिकों के शौर्य को प्रणाम करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कारगिल विजय केवल एक युद्ध की जीत नहीं, बल्कि भारत माता के सपूतों के त्याग, वीरता और बलिदान की मिसाल है। ऐसे अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने देश के प्रति निष्ठा और सेवा का भाव बनाए रखें।
कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत रहा इस अवसर पर मृदुला मारू, आशा विजय, ओम प्रकाश, रविन्द्र टेनुआ, हरि मोहन अग्रवाल, दिनेश बंसल, हरिओम तायल खंडेलवाल, पवन पोरवाल, दीपक गुप्ता, लोकेश जितेंद्र गुप्ता, राजेंद्र हेमराज बंसल उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
