Loading...

जयपुर का ईदगाह इलाका नशा माफियाओं के जाल में फंसा

Follow us

Share

नशाखोरी से कई युवाओं की मौत

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जयपुर का ईदगाह इलाका इन दिनों नशे के जाल में बुरी तरह फंस चुका है। यहां लगातार हो रही युवाओं की मौतों ने सभी को चौंका दिया है। नशे की वजह से उजड़ते घर और मातम का सन्नाटा पूरे इलाके में पसरा हुआ है। हालांकि पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन नशा माफिया पर उसका असर न के बराबर दिख रहा है। माफिया न खुलेआम सक्रिय हैं और युवा इसकी सबसे बड़ी कीमत चुका रहे हैं। इस मामले में DCP नॉर्थ करण शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि, “नशे के खिलाफ हमारी नीति ज़ीरो टॉलरेंस की रहेगी। चाहे जो भी हो, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।” स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कदम की मांग कर रहे हैं, ताकि क्षेत्र को इस मौत के सौदागर से छुटकारा मिल सके। अब देखना होगा कि पुलिस की कार्रवाई सिर्फ रस्म अदायगी बनकर रह जाती है या वाकई इस अंधेरे में उजाले की कोई किरण निकलती है। नशा माफियाओं के इरादे सभी पर भारी पड़ रहे हैं।

नशा नियंत्रण में कामयाबी क्यों नहीं?

स्थानीय थाना पुलिस और कमिश्नर की विशेष टीमें नशा बेचने वालों पर लगातार कार्यवाही कर रही हैं। बावजूद पुलिस कार्यवाही के नशा बेचने वाला गिरोह नशा नशेड़ियों तक पहुंचने में कामयाब हो रहा है। ऐसा लगता है कि या तो पुलिस पूरे मन से नशेड़ियों पर कार्यवाही नहीं कर रही है या फिर पुलिस के ही कुछ लोग नशा बेचने वालों से सांढ गांठ रखते हैं। स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं नौकरी पेशा लोग भी समाज में फैले नशा नेटवर्क का जब तक विरोध नहीं करते हैं जब तक उनके परिवार में कोई सदस्य नशा करने नहीं लग जाए। नशा जब ही रुक सकता है जब तक सामान्य प्रशासन, पुलिस एवं समाज के जागरूक लोग नशे के नेटवर्क को नष्ट करने के लिए सामूहिक प्रयास करें।

Advertisement

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।