Loading...

महाराष्ट्र के मुख्य सचिव बनने के बाद पहली बार सवाई माधोपुर पहुंचे राजेश मीना का ऐतिहासिक नागरिक अभिनंदन

सवाई माधोपुर

Follow us

Share

सवाई माधोपुर शहर और सवाई माधोपुर वासी मेरी रग-रग में बसते हैं- राजेश मीना

हमारी संस्कृति में रिश्तों की गरिमा और भावनाओं की आत्मा है- अर्चना मीना

सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका) I महाराष्ट्र के मुख्य सचिव बनने के बाद पहली बार सवाई माधोपुर पहुंचे आईएएस राजेश कुमार मीना का उनकी पत्नी अर्चना मीना के साथ ऐतिहासिक नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह में जयपुर, दौसा, टोंक, करौली एवं सवाई माधोपुर जिले सहित प्रदेश भर से आए हजारों लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में दूर दराज से आए उनके मित्र, रिश्तेदार, सहयोगी, पत्रकार, जनप्रतिनिधि और सरकारी प्रतिनिधियों का मेला-सा लग गया। वे सभी उनका स्वागत करने को आतुर नजर आए।

समारोह को संबोधित करते हुए आईएएस राजेश कुमार मीना ने कहा कि सवाई माधोपुर शहर और सवाई माधोपुर वासी मेरी रग-रग में बसते हैं। गत 40 वर्षों की दूरी भी अपने शहर के प्रति मेरे प्रेम को धुंधला नहीं कर पाई। मेरा और मेरे परिवार का निरंतर यहां से जुड़ाव बना रहा है और इस जुड़ाव का श्रेय मैं अपनी पत्नी अर्चना मीना को देता हूँ। उन्होंने कहा कि आप सभी के द्वारा आज दिया गया यह अभूतपूर्व सम्मान मेरे लिए अविस्मरणीय है और मैं सदैव ही इस प्रेम का ऋणी रहूँगा।

इस अवसर पर मुख्य सचिव राजेश कुमार की सासू माँ पूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जसकौर मीना ने कहा कि इस विशेष दिन की शोभा और आनंद तब कई गुना बढ़ गया जब आप सभी स्वजनों ने दूर-दूर से मेरे एक निमंत्रण पर यहाँ पधार कर उन पर आशीर्वाद और शुभकामनाओं की वर्षा कर अभिनंदन समारोह की शोभा बढ़ाई और परिवार के साथ मिल कर ये हर्ष और आनंद के क्षण हमारे साथ साझा किये। जसकौर मीना ने कहा कि राजेश कुमार की यह उपलब्धि और यहाँ तक की यात्रा एक परिवार या व्यक्ति की नहीं बल्कि एक क्षेत्र और एक समाज के सपनों की यात्रा भी है।

इस दौरान राजेश मीना की पत्नी स्वदेशी जागरण मंच की अखिल भारतीय महिला प्रमुख अर्चना मीना ने सभी उपस्थितजन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा। जब मेरे जीवनसाथी राजेश कुमार मीना अपने गृहनगर सवाईमाधोपुर में अपनों के बीच खड़े सबसे स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे, तब मैं हर मुस्कान में अपनापन, हर दृष्टि में आशीर्वाद और अभिनंदन में हर्ष के प्रत्यक्ष दर्शन कर रही थी। इस आत्मीय समारोह में गाँव-शहर से पधारे सभी मित्रगण, रिश्तेदार, सहयोगी, साथियों, जनप्रतिनिधियों और सरकारी प्रतिनिधियों का मैं हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करती हूँ। अर्चना ने कहा कि हमारी संस्कृति में रिश्तों की गरिमा और भावनाओं की आत्मा है और आज उसी संस्कृति का जीवंत स्वरूप यहाँ साक्षात देखने को मिला।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।