दी बार एसोसिएशन वक्फ जयपुर के तत्वाधान में सैकड़ों वकीलों ने की शिरकत
जयपुर, (रॉयल पत्रिका) । दी बार एसोसिएशन वक्फ जयपुर के तत्वाधान में शनिवार को आयोजित गोठ मौसम-ए-बाहर में सैकड़ों वकीलों ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनाब रफीक खान विधायक आदर्श नगर जयपुर, विशिष्ट अतिथि बार कौंसिल आफ राजस्थान के पूर्व चेयरमैन व सदस्य सिनियर एडवोकेट जनाब सैयद शाहिद हसन सहाब, आमेर बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी इरशाद अहमद एडवोकेट इत्यादि उपस्थित रहे जिनका स्वागत अध्यक्ष अब्दुल वाहिद नकवी एडवोकेट व सेक्रेटरी सिराजुद्दीन (बादशाह) द्वारा किया गया। वक्फ बार एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों को इस अवसर पर साफा, मोती की माला, प्रमाण पत्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सभी वकीलों ने गोठ का आंनद लिया ओर साथ भोजन किया। सभी का धन्यवाद अध्यज्ञ महोदय ने किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
