इंटेलिजेंस ब्यूरो में 3717 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की ओर से इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड 2 के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 19 जुलाई से शुरू हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन शुरु :
19 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक
कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :
अनरिजर्व : 1537 पद
ओबीसी : 946 पद
ईडब्ल्यूएस : 442 पद
एससी : 566 पद
एसटी : 226 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री।
एज लिमिट :
न्यूनतम : 18 वर्ष
अधिकतम : 27 साल
ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
फीस :
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 650 रुपए
एससी, एसटी, पीएच : 550 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस :
टियर 1 एग्जाम
टियर 2 एग्जाम
सैलरी :
44,900 से 1,42,400 रुपए प्रतिमाह
ऐसे करें आवेदन :
ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
नोटिफिकेशन में वैकेंसी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब अप्लाय ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
फॉर्म भरने के बाद सबमिट करें।
इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखें।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
