एसडीपीआई ज़िला कमेटी की बैठक संपन्न
-मजबूती के साथ निकाय चुनाव में उतरेंगे- अशफाक हुसैन
शब्बीर हुसैन
बारां, (रॉयल पत्रिका)। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया ज़िला कमेटी कि बैठक तालाब पाड़ा स्थित ज़िला कार्यालय बारां पर जिलाध्यक्ष अब्दुल अजीज अज्जू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एसडीपीआई के प्रदेशाध्यक्ष अशफाक हुसैन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मोहम्मद जावेद विशिष्ट अतिथि के रूप में बैठक में शामिल हुए। प्रदेशाध्यक्ष ने जिला कमेटी, ब्रांच समिति, वार्ड कमेटी, एसडीपीआई के पार्षदों और सभी कैडर को नए जोश और नई नीति के साथ काम करने का जोश पैदा किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जावेद खान ने ज़िला कमेटी के विस्तार पर चर्चा करते हुए आगामी दिनो मे बारां, अन्ता, मांगरोल, छबड़ा और अटरु मे नगर निकाय चुनाव में पार्टी द्वारा सभी जगह निकाय चुनाव मे हिस्सा लेने का फ़ैसला किया गया। अन्ता – मांगरोल में सम्भावित विधानसभा उपचुनाव के मध्यनजर पार्टी द्वारा उम्मीदवार खड़े करना का फैसला किया गया। प्रदेशाध्यक्ष अशफ़ाक हुसैन सभी जिला पदाधिकारियो से आह्वान करते हुवे कहा कि हमे सभी निकाय व विधानसभा चुनाव मे मज़बूती के साथ चुनाव लड़ने के लिये सभी कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका अपनाने के लिये अभी से तैयार रहना होगा और ब्रांच स्तर तक पार्टी को मजबूत करना होगा। ज़िला अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ अज्जु ने बैठक में सभी सदस्यों का स्वागत करते हुवे कहा हमने जिस तरह पिछले निकाय चुनाव मे पार्टी को जीत हासिल करवाई थी इस बार हमे और अधिक जनता का विश्वास हासिल करना है। बैठक मे प्रदेश कमेटी सदस्य मोहम्मद जावेद, इफ़्तिखार अहमद, मुफ़्ति मोहम्मद उमर, प्रदेश कोषाध्यक्ष जाकिर रंगरेज, ज़िला उपाध्यक्ष शहादत हुसैन, सलामत हुसैन, हाजी मोहम्मद अशफ़ाक, अलीम मंसूरी, मोलाना सलमान, गुलशेर अहमद, इरशाद अंसारी, पार्षद मोहम्मद असलम कालू सहित विषेश आमंत्रित सदस्य मौजूद रहै। अंत मे इफ्तिखार अहमद ने सभी को धन्यवाद देकर बैठक समाप्ति कि घोषणा कि।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
